Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    एआरबी टाइम्स
    SUBSCRIBE
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    शिमला

    Shimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी

    Shimla News : स्वाइन फ्लू के बीच हिमाचल में स्क्रब टायफस का खतरा बढ़ गया है। अब तक 24 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर खेतों, झाड़ियों और घास वाले क्षेत्रों में काम करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  शिमला | स्वाइन फ्लू के बीच हिमाचल प्रदेश में अब स्क्रब टायफस के मामले भी बढ़ने लगे हैं। प्रदेश में अब तक 24 लोगों की स्क्रब टायफस रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। आईजीएमसी शिमला में किए गए आरटीपीसीआर टेस्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्क्रब टायफस के अधिकांश मामले चौपाल, संजौली, कनलोग, चायल, कुमारसैन और ग्रामीण क्षेत्रों से सामने आए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर खेतों, झाड़ियों और घास वाले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

    जिला स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रब टायफस से बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। अस्पतालों में इन दिनों खांसी, जुकाम, बुखार और अन्य लक्षणों के साथ मरीज पहुंच रहे हैं। आवश्यकतानुसार मरीजों के टेस्ट करवाए जा रहे हैं। आईजीएमसी के मेडिसिन विभाग के डॉक्टर संदिग्ध मरीजों की सैंपलिंग करवा रहे हैं, ताकि संक्रमण की समय पर पहचान कर उपचार शुरू किया जा सके। प्रदेश के अन्य अस्पतालों से गंभीर मरीजों को उपचार के लिए आईजीएमसी रेफर किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का दावा किया है।

    क्या है स्क्रब टायफस और कैसे फैलता है?

    स्क्रब टायफस एक संक्रामक बीमारी है, जो संक्रमित लार्वा माइट्स के काटने से फैलती है। ये माइट्स मुख्य रूप से झाड़ियों, घास, खेतों और घनी वनस्पति वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं। इनके काटने की जगह पर काली पपड़ी जैसा निशान बन सकता है, जिसे एस्चर (Eschar) कहा जाता है। स्क्रब टायफस से संक्रमित व्यक्ति को तेज बुखार के साथ जोड़ों में दर्द, कंपकंपी, शरीर में अकड़न और कमजोरी जैसे लक्षण हो सकते हैं। समय पर जांच और उपचार मिलने पर बीमारी का इलाज संभव है।

    स्क्रब टायफस से बचाव के उपाय
    • घास या जमीन पर सीधे बैठने और लेटने से बचें।
    • खेतों-झाड़ियों वाले क्षेत्रों में काम करते समय पूरी बाजू के कपड़े, लंबी पैंट और बंद जूते पहनें।
    • घर के आसपास उगी घास, खरपतवार और झाड़ियों की नियमित सफाई करें।
    • खेत या घने वनस्पति वाले क्षेत्र से लौटने के बाद नहाएं और कपड़े धोएं।
    • तेज बुखार या अन्य लक्षण होने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लें।
    • बुखार लगातार बना रहे तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में जांच करवाएं।

     

    #ARBtimes #HealthNews #HimachalHealth #HimachalNews #himachalpradesh #ScrubTyphus #ScrubTyphusCases #ScrubTyphusPrevention #ScrubTyphusSymptoms #Shimla #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: मेडिकल अफसर भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार को एक महीने में सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्देश
    Next Article Shimla News: जनगणना-2027 का दूसरा चरण शुरू, 1697 गणनाकार घर-घर पहुंचेंगे; पूछे जाएंगे 40 सवाल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla News : चौपाल में स्कूली बच्चों से भरी निजी गाड़ी खाई में गिरी, छात्रा की मौत; 7 बच्चे घायल

    September 4, 2026

    Teachers’ Day 2026 : हिमाचल के 26 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को होगा सम्मान

    September 4, 2026

    Krishna Janmashtami 2026: आज मध्यरात्रि 11:57 बजे से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

    September 4, 2026

    Shimla News : सहकार सदन का होगा कायाकल्प, 2.85 करोड़ से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    September 3, 2026

    Shimla News: जनगणना-2027 का दूसरा चरण शुरू, 1697 गणनाकार घर-घर पहुंचेंगे; पूछे जाएंगे 40 सवाल

    September 3, 2026

    Shimla: मेडिकल अफसर भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार को एक महीने में सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्देश

    September 3, 2026

    Rampur Bushahr : तकलेच में अंडर-19 छात्रा टूर्नामेंट का आगाज, 27 स्कूलों की 411 छात्राएं दिखाएंगी दम

    September 2, 2026

    Shimla : हिमाचल के छह सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती अब HPPSC से, विधानसभा में विधेयक पेश

    September 2, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Shimla : नवजात अदला-बदली मामला: हिमाचल सरकार पर 30 लाख रुपये का जुर्माना, जानें कोर्ट का पूरा फैसला

    September 2, 2026

    Himachal News : 150 सरकारी CBSE स्कूलों में आज से दिन में तीन बार लगेगी शिक्षकों की हाजिरी

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 6 0 4
    Users Today : 10
    Total Users : 121604
    Total views : 239607
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.