Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    एआरबी टाइम्स
    SUBSCRIBE
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    शिमला

    Shimla News: जनगणना-2027 का दूसरा चरण शुरू, 1697 गणनाकार घर-घर पहुंचेंगे; पूछे जाएंगे 40 सवाल

    Shimla News: शिमला में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। 1697 गणनाकार 30 सितंबर तक घर-घर पहुंचकर परिवारों से 40 सवालों के जरिए जनसंख्या संबंधी जानकारी जुटाएंगे। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने नागरिकों से सही और पूरी जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  शिमला | जिला शिमला में जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना का कार्य 1 सितंबर से शुरू हो गया है। यह चरण 30 सितंबर तक चलेगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जिलावासियों से जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करने और गणनाकारों को सही, स्पष्ट एवं पूरी जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति का महत्वपूर्ण आधार है। इससे प्राप्त आंकड़ों का इस्तेमाल भविष्य की सरकारी योजनाओं, संसाधनों के बेहतर वितरण, विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने और जनकल्याणकारी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन में किया जाता है। इसलिए प्रत्येक परिवार की ओर से दी गई सही जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है।

    उपायुक्त ने बताया कि जनगणना के लिए जिला शिमला में 1697 गणनाकार और 286 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। इन्हें चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया गया है। 1 सितंबर से गणनाकार जिले के प्रत्येक घर तक पहुंचकर जनगणना विभाग की ओर से निर्धारित 40 सवालों के माध्यम से परिवार और उसके सदस्यों से संबंधित जानकारी जुटाएंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि गणनाकारों को सही और तथ्यात्मक जानकारी दें। किसी भी सवाल का जवाब अनुमान के आधार पर न दें और परिवार के सभी पात्र सदस्यों से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाएं। जो सदस्य गणना के समय घर पर मौजूद नहीं हैं, उनके बारे में भी सही जानकारी गणनाकार को देने की अपील की गई है।

    स्व-गणना पोर्टल को मिली अच्छी प्रतिक्रिया

    अनुपम कश्यप ने बताया कि नागरिकों को Self Enumeration Portal के माध्यम से स्वयं जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज करने की सुविधा भी दी गई थी। पोर्टल 17 अगस्त से 31 अगस्त तक लाइव रहा। उन्होंने स्व-गणना में भाग लेने वाले सभी नागरिकों का आभार जताया और कहा कि जनगणना की सफलता में नागरिकों की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

    अनधिकृत व्यक्ति को जानकारी न दें

    उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि गणनाकार के घर पहुंचने पर सहयोग करें और नाम, आयु, शिक्षा, व्यवसाय, वैवाहिक स्थिति और परिवार से जुड़े अन्य सवालों का तथ्यात्मक जवाब दें। यदि किसी प्रश्न को लेकर संशय हो तो गणनाकार से उसका उद्देश्य स्पष्ट कर लें।उन्होंने कहा कि नागरिक किसी अनधिकृत व्यक्ति को जनगणना संबंधी जानकारी न दें। जरूरत पड़ने पर गणनाकार की पहचान सुनिश्चित की जा सकती है। किसी तरह की समस्या, भ्रम या शिकायत होने पर संबंधित चार्ज अधिकारी या प्रशासनिक अधिकारी से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

    जनगणना में सहयोग विकास में योगदान

    उपायुक्त ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं की आधारशिला है। शिमला जैसे भौगोलिक और जलवायु की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण जिले में इस कार्य की सफलता के लिए प्रशासन के साथ प्रत्येक नागरिक का सहयोग जरूरी है। उन्होंने सभी जिलावासियों से 1 से 30 सितंबर तक घर-घर पहुंचने वाले गणनाकारों को पूर्ण सहयोग देने और सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध करवाकर जनगणना-2027 को सफल बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

    #ARBtimes #Census2027 #himachalpradesh #PopulationEnumeration #ShimlaCensus #ShimlaNews #जनगणना2027
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी
    Next Article Kullu News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर ढालपुर में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla News : सहकार सदन का होगा कायाकल्प, 2.85 करोड़ से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    September 3, 2026

    Shimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी

    September 3, 2026

    Shimla: मेडिकल अफसर भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार को एक महीने में सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्देश

    September 3, 2026

    Rampur Bushahr : तकलेच में अंडर-19 छात्रा टूर्नामेंट का आगाज, 27 स्कूलों की 411 छात्राएं दिखाएंगी दम

    September 2, 2026

    Shimla : हिमाचल के छह सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती अब HPPSC से, विधानसभा में विधेयक पेश

    September 2, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Shimla : नवजात अदला-बदली मामला: हिमाचल सरकार पर 30 लाख रुपये का जुर्माना, जानें कोर्ट का पूरा फैसला

    September 2, 2026

    Himachal News : 150 सरकारी CBSE स्कूलों में आज से दिन में तीन बार लगेगी शिक्षकों की हाजिरी

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Rampur Bushahr : 13-14 अक्टूबर को रामपुर में होगा किसान सभा का राज्य सम्मेलन

    September 1, 2026

    Shimla : अगर सरकार कर्मचारी हितैषी है तो कर्मचारी-पेंशनर धरने पर क्यों : जयराम ठाकुर

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr : विज्ञान चार्ट और मॉडल प्रदर्शनी में डीपीएस झाकड़ी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

    September 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 6 0 2
    Users Today : 8
    Total Users : 121602
    Total views : 239595
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.