Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
राष्ट्रीय

Chandigarh Court Decision : मासूम से दुष्कर्म-हत्या: दोषी को मिली फांसी, कोर्ट ने कहा ‘समाज के लिए खतरा’

ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 4, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

चंडीगढ़। जिला अदालत ने 8 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और उसकी नृशंस हत्या के दोषी हीरा लाल उर्फ गुड्डू को फांसी की सजा सुनाई है। 2 जून को कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए यह कठोर फैसला सुनाया। जज ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया कि दोषी समाज के लिए एक गंभीर खतरा है और भविष्य में भी उसकी प्रवृत्ति में कोई सुधार की संभावना नहीं है। अदालत में बहस के दौरान बच्ची के परिवार के वकील ने दोषी के लिए अधिकतम सजा की मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि दोषी ने इतनी वीभत्स घटना को अंजाम दिया है कि वह किसी भी तरह की रहम का पात्र नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि दोषी को मौत की सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी अन्य मासूम के साथ ऐसा जघन्य अपराध न कर सके।

मामला जनवरी 2024 का है। 19 जनवरी को 8 साल की बच्ची पड़ोस की दुकान से सामान लेने गई थी, लेकिन कभी वापस नहीं लौटी। शिकायत मिलने पर हल्लोमाजरा के तत्कालीन चौकी प्रभारी ने बच्ची की तलाश के लिए टीमें गठित कीं। पुलिस को शक के आधार पर पड़ोस के एक मकान में खून से सनी रजाई और एक चाकू मिला, लेकिन आरोपी तब तक भाग चुका था। दो दिन बाद, बच्ची का शव रामदरबार में शौचालय के पास जंगल से बरामद हुआ। जांच अधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए एक टीम के साथ बिहार के आरा में आरोपी की तलाश की। चार से पांच दिनों की अथक मेहनत के बाद दोषी को गिरफ्तार कर लिया गया।

नाबालिग से दुष्कर्म : दोषी को 20 साल का सश्रम कारावास

कांगड़ा । अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दोषी जगदीश को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर ₹30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला इंदौरा थाने में 25 नवंबर 2023 को दर्ज किया गया था। पीड़िता के पिता ने शिकायत में बताया था कि तड़या सुगाला, इंदौरा निवासी जगदीश उनकी नाबालिग बेटी को जबरदस्ती अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जगदीश को 26 नवंबर 2023 को ही गिरफ्तार कर लिया था। गहन जांच और सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद, पुलिस ने 19 जनवरी 2024 को अदालत में चालान पेश किया। अब अदालत ने सुनवाई पूरी करने के बाद जगदीश को दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई है।

 

#अपराध #चंडीगढ़ #दुष्कर्म #हत्या #न्याय #फांसी #फांसीकी_सजा #बच्ची #कानून Chandigarh Court. Crime News Child Victim Death Penalty Rape and Murder
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleUna : विदेश भेजने के नाम पर 9.50 लाख की ठगी : फर्जी ट्रैवल एजेंट पर केस दर्ज
Next Article COVID-19 : हिमाचल में कोरोना फिर सक्रिय : नाहन में 82 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

New Delhi: परेश राणपरा ने एनएचपीसी के निदेशक (कार्मिक) का पदभार संभाला

July 30, 2026

Chandigarh : पीयू में PhD स्कॉलर ज्योति की करंट लगने से मौत, छात्रों ने वीसी दफ्तर पर धावा बोला; जानें पूरा मामला

July 29, 2026

Shimla : कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक; प्रतिवादियों को नोटिस

July 15, 2026

Telangana : पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही की 6 हत्याएं; पीड़िता, उसकी मां-नानी समेत पत्नी और 2 मासूम बच्चों को काटा

July 12, 2026

Punjab : मानसा में खौफनाक वारदात; शक में पति ने की 8 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी मौत

July 12, 2026

NHPC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में एनएचपीसी के 300 मेगावाट कर्णीसर सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया

July 5, 2026

Chandigarh: एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में फोर्टिस अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परिचर्चा

July 2, 2026

Chandigarh : पंजाब यूनिवर्सिटी हॉस्टल एडमिशन 2026 : जानिए पात्रता, फीस स्ट्रक्चर और जरूरी नियम

June 29, 2026

चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

June 14, 2026

Diesel Petrol New Rules : देश में डीजल-पेट्रोल की नई गाइडलाइंस जारी, एक दिन में मिलेगा सिर्फ 200 लीटर डीजल

June 13, 2026

Jaspal Rana Death News : मशहूर निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

June 12, 2026

LPG Gas Cylinder Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा, तीन महीने में 89 रुपये बढ़े दाम

June 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 8 7 6
Users Today : 0
Total Users : 116876
Total views : 232070
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.