Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    COVID-19 : हिमाचल में कोरोना फिर सक्रिय : नाहन में 82 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 4, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस फिर से सक्रिय हो गया है। सिरमौर जिले के नाहन मेडिकल कालेज में एक 82 वर्षीय महिला मरीज कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला सराहां क्षेत्र की निवासी है, जो मंगलवार सुबह उपचार के लिए नाहन मेडिकल कालेज पहुंची थीं। यहां रैपिड टेस्ट के दौरान उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसमें सभी अस्पताल परिसरों और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। महिला को डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने भर्ती होने से इन्कार कर दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने आवश्यक उपचार और दवाइयां देकर महिला को घर भेज दिया है।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) सिरमौर, डॉ. अमिताभ जैन ने पुष्टि की है कि महिला का सैंपल कोरोना के लिए रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव आया है। सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए मंडी के नेरचौक मेडिकल कालेज भेजा जाएगा, जिससे कोरोना के नए वेरिएंट की पहचान की जा सकेगी। डॉ. जैन ने यह भी बताया कि महिला के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच के लिए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) को निर्देश दिए गए हैं ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। नाहन मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह कार्यरत है और ICU की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही, आरटीपीसीआर टेस्टिंग किट उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। उधर, राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए एक सप्ताह पहले सभी मेडिकल कालेज और अस्पतालों को एडवाइजरी जारी की थी। इसमें अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट, ICU, टेस्टिंग लैब आदि तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    कोरोना एडवाइजरी: सुरक्षित रहने के लिए जरूरी निर्देश

    • सभी अस्पताल परिसर में मास्क पहनना अनिवार्य है।

    • मरीजों के साथ अस्पताल आने वाले तीमारदारों को भी मास्क पहनना होगा।

    • बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष ध्यान रखते हुए मास्क लगाना जरूरी है।

    • सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग (कम से कम 6 फीट) का पालन करें।

    • खांसी, बुखार, सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण महसूस होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।

    • बार-बार साबुन से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोएं।

    • सार्वजनिक स्थानों के डोर-हैंडल, रेलिंग आदि सतहों को नियमित रूप से सैनिटाइज करें।

    • भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

    • खुद और परिवार की सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

    • स्वास्थ्य विभाग की सभी गाइडलाइंस का पालन करें और सावधानी बरतें।

     

    #CoronaAlert #CoronaInHimachal #COVID19Update #कोरोना #कोविड19 #जीनोम_सीक्वेंसिंग #नाहन #सिरमौर #स्वास्थ्य_विभाग #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleChandigarh Court Decision : मासूम से दुष्कर्म-हत्या: दोषी को मिली फांसी, कोर्ट ने कहा ‘समाज के लिए खतरा’
    Next Article Education Reforms : अब तकनीकी शिक्षकों को भी राज्य पुरस्कार, हिमाचल में हर वर्ष 10 को मिलेगा सम्मान
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: दंत महाविद्यालयों को आधुनिक उपकरणों से लैस करेगी प्रदेश सरकार, सीनियर रेजिडेंसी नीति भी होगी लागू

    November 13, 2026

    Himachal News : जॉब ट्रेनी डॉक्टरों को पीजी कोटे का लाभ, सरकार ने पॉलिसी में किया संशोधन

    November 7, 2026

    Himachal News : मेडिकल-डेंटल कॉलेजों में 2 नवंबर से पेन-डाउन हड़ताल, 5 को सचिवालय कूच करेंगे डॉक्टर

    October 29, 2026

    हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों और 415 करोड़ के अनुदान को दी मंजूरी

    October 24, 2026

    Solan News : देवभूमि में बनी दवाइयों पर उठे सवाल: बुखार, दर्द और बीपी समेत 93 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे

    October 24, 2026

    Shimla: कमला नेहरू अस्पताल में गायनी ओपीडी बहाल करने की मांग, महिला समिति ने किया प्रदर्शन

    October 17, 2026

    AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    October 7, 2026

    Shimla News: जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु चिकित्सकों को पीजी पाठ्यक्रम करने की अनुमति दी जाएगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026

    Himachal News: हिमाचल में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, बच्चों के सिरप से एंटीबायोटिक तक शामिल

    September 23, 2026

    Health: स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

    September 18, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की तैनाती, रेडियोलॉजिस्ट और दो नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन क्षेत्र के 40 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: तुर्की, चीन और अजरबैजान के उत्पादों के बहिष्कार की मांग

    May 15, 2025

    Rampur Bushahr: चार अप्रैल को नोगली स्कूल में मॉकड्रील का आयोजन

    April 1, 2025

    Una Chitta Case : मैहतपुर में 6.30 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

    April 7, 2026

    Jubbal: शिक्षा मंत्री ने किया “धानसर-शिलोली संपर्क मार्ग” का उद्घाटन, जुब्बल क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

    May 21, 2025

    Rampur Bushahr: राजकीय महाविद्यालय रामपुर में “पदार्थ उपयोग विकार और कानून प्रवर्तन” विषय पर विशेष व्याख्यान

    August 27, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर के हुक्म सिंह को बड़ी ज़िम्मेदारी, उप प्रधान पद पर ऐतिहासिक जीत

    January 25, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 6 1 0
    Users Today : 0
    Total Users : 129610
    Total views : 252863
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.