ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Kullu: मनाली में बहाली कार्यों की समीक्षा, डीसी ने 15 दिसंबर तक टू-लेन बहाली के दिए निर्देश

November 28, 2025 4:48 PM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

उपायुक्त तोरूल एस. रवीश ने मनाली उपमंडल में चल रहे बहाली एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सक्रिय और तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े सभी कार्यों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने एनएचएआई को दो स्थानों पर एकसाथ मशीनरी तैनात कर सड़क बहाली में तेजी लाने, तथा संवेदनशील स्थानों पर सड़क पर पड़े गड्ढों की त्वरित मरम्मत करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने सिमसा चौक, ग्रीन टैक्स बैरियर समेत कई स्थानों पर सड़क चौड़ीकरण की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि भविष्य में यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।

उन्होंने परमानेंट रेस्टोरेशन के कार्य भी तेज गति से पूर्ण करने को कहा, ताकि आगामी मानसून से पहले सभी कार्य पूरे हो जाएं। साथ ही निर्देश दिया कि 15 दिसंबर तक सड़क को टू लेन यातायात के लिए पूरी तरह बहाल कर दिया जाए। उपायुक्त ने ओल्ड मनाली पार्किंग स्थल के निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार कर जल्द प्रस्तुत करने को कहा, ताकि कार्य शीघ्र आरंभ किया जा सके। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को रंगड़ी में भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया में आ रही बाधाओं को दूर कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। वन विभाग को खतरनाक पेड़ काटने और पर्यावरण मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जलशक्ति विभाग को पानी की कमी वाले क्षेत्रों की पहचान कर वैकल्पिक स्रोतों पर कार्य करने को कहा गया।

बैठक संचालन उपमंडल अधिकारी मनाली रमन शर्मा ने किया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment