Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, October 14
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मंडी

    Himachal : स्वाइन फ्लू से मंडी के कैंसर पीड़ित बुजुर्ग की चंडीगढ़ में मौत, 2 नए मामले सामने आए

    हिमाचल प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मंडी के कैंसर पीड़ित बुजुर्ग की चंडीगढ़ में मौत हो गई। वहीं, स्वाइन फ्लू के दो नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 30, 20261 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  मंडी | हिमाचल प्रदेश में स्वाइन फ्लू (H1N1) का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र के डडयाल गांव निवासी 70 वर्षीय कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महेन्द्र की चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। वह कीमोथेरेपी करवाने के लिए चंडीगढ़ गए थे, जहां वह इस संक्रमण की चपेट में आ गए।

    पारिवारिक सदस्यों की ओर से पार्थिव शरीर गांव लाने और अंतिम संस्कार के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को इसकी आधिकारिक सूचना मिली। इसके तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डडयाल गांव पहुंचकर परिजनों को मास्क बांटे और संक्रमण से बचाव एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए।

    इस बीच मंडी जिले में स्वाइन फ्लू के दो नए मामले सामने आए हैं। पहला मरीज सुंदरनगर का निवासी है और उसे घर पर ही आइसोलेट (Home Isolation) किया गया है। दूसरा मरीज सरकाघाट का रहने वाला है, जिसका चंडीगढ़ में इलाज जारी है। नए मामले सामने आने के बाद मंडी जिला स्वास्थ्य प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है और मरीजों की निरंतर निगरानी की जा रही है। इसी के साथ ही हिमाचल प्रदेश में स्वाइन फ्लू से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है।

    स्वाइन फ्लू के लक्षण

    स्वाइन फ्लू (इन्फ्लूएंजा) में आमतौर पर ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं:

    • तेज बुखार या ठंड लगना
    • खांसी और गले में खराश
    • नाक बहना या बंद होना
    • सिरदर्द और शरीर में दर्द
    • बहुत ज्यादा थकान
    • कुछ लोगों में उल्टी या दस्त, खासकर बच्चों में
    बचाव कैसे करें
    • हाथों को साबुन से बार-बार अच्छी तरह धोएं।
    • खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकें।
    • बीमार व्यक्ति के बहुत करीब जाने से बचें।
    • भीड़भाड़ वाली जगहों में सावधानी बरतें।
    • बीमार होने पर घर पर रहें और दूसरों से दूरी रखें।
    • डॉक्टर की सलाह से फ्लू वैक्सीन लगवाना संक्रमण से बचाव में मदद कर सकता है।
    • बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या एंटीवायरल दवा न लें।
    • सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, लगातार तेज बुखार, भ्रम/बेहोशी या हालत तेजी से बिगड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें।
    #ARBtimes #H1N1 #HimachalHealthAlert #HimachalNews #IGMC #MandiNews #SwineFlu #TandaMedicalCollege
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, मेष से मीन तक का भविष्यफल
    Next Article Himachal : 2 अक्टूबर से सोलन में शुरू होगी ‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’, 2 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Mandi News: एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर सम्मानित, गोहर में एसडीएम और पंचायत ने किया सम्मान

    October 13, 2026

    AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    October 7, 2026

    Shimla News: जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु चिकित्सकों को पीजी पाठ्यक्रम करने की अनुमति दी जाएगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026

    Mandi: नेरचौक में जल शक्ति और विद्युत बोर्ड के डिवीजन, डीएसपी कार्यालय खोलने की घोषणा

    September 26, 2026

    Mandi: बारबेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी में 1600 पदों पर भर्ती, 29 सितंबर से साक्षात्कार

    September 26, 2026

    Himachal News: हिमाचल में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, बच्चों के सिरप से एंटीबायोटिक तक शामिल

    September 23, 2026

    Mandi News : ‘आपके खिलाफ केस है’ कहकर डराया, एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखा; महिला से 15.50 लाख ठगे

    September 21, 2026

    Himachal News : आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, स्पॉट राउंड की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ी

    September 19, 2026

    JOB: मेडिकल लैबोरेट्री टैक्निशियन ग्रेड-II के 18 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे

    September 18, 2026

    Health: स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

    September 18, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की तैनाती, रेडियोलॉजिस्ट और दो नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल

    September 14, 2026

    Mandi News : हिमकेयर योजना पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- घोटाला है तो साबित करके दिखाएं

    September 13, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: आईजीएमसी शिमला में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 4 8 9
    Users Today : 188
    Total Users : 126489
    Total views : 247652
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.