Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: पद्म स्कूल रामपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, विधायक नंद लाल ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    पद्म स्कूल रामपुर में बतौर मुख्यातिथि विधायक नंद लाल का स्वागत करती छात्राएं

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    पद्म राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर के विधायक नंद लाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि उनकी धर्मपत्नी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई।

    https://arbtimes.in/wp-content/uploads/2025/12/WhatsApp-Video-2025-12-26-at-11.55.51-AM.mp4

    अतिथियों का स्वागत और शुभारंभ

    प्रधानाचार्य राजेश परमार तथा एसएमसी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इसके पश्चात क्लस्टर स्कूल रामपुर की नन्हीं छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।

    पद्म स्कूल रामपुर के वार्षिक समारोह में लोकनृत्य करती छात्राएं

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

    राज्य व जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, कुल्लवी, किन्नौरी, पंजाबी और देशभक्ति विषयों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया।

    विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियां प्रस्तुत

    समारोह के दौरान प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट अभिभावकों एवं अतिथियों के समक्ष रखी, जिसमें शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। रिपोर्ट को उपस्थित जनसमूह ने सराहना के साथ स्वीकार किया।

    पद्म स्कूल रामपुर में छोटे से छात्र को सम्मानित करते मुख्यातिथि

    मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

    इस अवसर पर अंकित को सर्वश्रेष्ठ छात्र के खिताब से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अमायरा, आदित्य राज, सुप्रिया, सानवी, यशस्विनी, जागृति, अभय, मनसवी, साक्षी, देवाशीष, जसविंदर, प्रक्षित, देवांश, आयुष, अर्जुन, हर्षित, निशांत, साहिल, कुणाल सहित अनेक मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

    विधायक नंद लाल का प्रेरक संबोधन

    अपने संबोधन में विधायक नंद लाल ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी और अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे एंटी-चिट्टा अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।

    गणमान्य लोगों की उपस्थिति

    समारोह के दौरान भूपेश धीमान, राजीव ठाकुर, राकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, चुड़ामणि शर्मा, राम आसरे ठाकुर, बबीता व सुशील ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    #Annual_Prize_Distribution #Anti_Chitta_Campaign #Cultural_Program #Education #Meritorious_Students #NandLal_MLA #Padam_School_Rampur #Rampur_Himachal
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleIGMC मारपीट मामला: डॉक्टर की बर्खास्तगी के विरोध में आज सामूहिक अवकाश, अस्पतालों में सिर्फ आपात सेवाएं
    Next Article Rampur Bushahr: एचआरटीसी कर्मियों पर हमला: आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा चक्का जाम
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HPBOSE : हिमाचल बोर्ड SOS 8वीं, 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, 17 सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    August 23, 2026

    Education: सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में एनडीआरएफ ने विद्यार्थियों को सिखाए आपदा से बचाव के गुर

    August 19, 2026

    HPU: एचपीयू में फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी की क्रमिक भूख हड़ताल जारी, हॉस्टल फीस वृद्धि वापस लेने की मांग तेज

    August 19, 2026

    HPU: एसएफआई का एचपीयू में प्रदर्शन, फीस वृद्धि वापसी और एससीए चुनाव बहाल करने की मांग

    August 19, 2026

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय में POSH, एंटी-रैगिंग, स्वास्थ्य एवं जेंडर जागरूकता कार्यक्रम

    August 19, 2026

    Education: वित्तीय साक्षरता से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, दो दिवसीय वेबिनार संपन्न

    August 19, 2026

    Education: NSUI के प्रयास रंग लाए, रामपुर कॉलेज में Journalism & Mass Communication विषय पुनः बहाल

    August 14, 2026

    DAV Rampur: डीएवी रामपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में गूँजा राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश

    August 14, 2026

    SFI: JMC में दाखिला शुरू होना SFI के छात्र संघर्ष की बड़ी जीत

    August 14, 2026

    ABVP: छात्र मांगों को लेकर ABVP का आंदोलन समाप्त, कुलपति का पुतला फूंका

    August 13, 2026

    ABVP: नौगली में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    August 12, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में नारा लेखन में लोकेश प्रथम, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

    August 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 0 1 6 0
    Users Today : 190
    Total Users : 120160
    Total views : 237302
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.