Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Kangra Cyber Fraud: रिटायर्ड सैन्य अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 16 लाख की ठगी

    Kangra Cyber Fraud : कांगड़ा के भवारना क्षेत्र में रिटायर्ड सैन्य अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर साइबर ठगों ने 16 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने खुद को ट्राई और ईडी अधिकारी बताकर वीडियो कॉल पर पूछताछ की और फर्जी दस्तावेज भेजकर रकम ट्रांसफर करवाई।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | धर्मशाला 

    हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस थाना भवारना के तहत बसकेहड़ क्षेत्र के एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी को “डिजिटल अरेस्ट” का भय दिखाकर शातिरों ने 16 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने खुद को ट्राई (TRAI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर कई दिनों तक पीड़ित को मानसिक दबाव में रखा। मामले में पुलिस थाना भवारना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता को 25 अप्रैल को एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को ट्राई का अधिकारी बताते हुए कहा कि पीड़ित के आधार कार्ड से लिंक एक कैनरा बैंक एटीएम कार्ड नरेश गोयल नामक व्यक्ति के घर से बरामद हुआ है और वह एक गंभीर मामले में संदिग्ध हैं। इसके बाद ठगों ने दावा किया कि ईडी की टीम इस मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 25 से 28 अप्रैल तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 4-5 कथित आईपीएस अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। इस दौरान आरोपियों ने ईडी के लोगो वाले कई फर्जी दस्तावेज भेजे, जिनमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश और सरकारी निर्देश होने का दावा किया गया।

    27 अप्रैल को आरोपियों ने शिकायतकर्ता से उनकी संपत्ति और बैंक खातों की जानकारी मांगी। ठगों ने कहा कि जांच पूरी होने तक उनकी राशि सरकार के पास “सुरक्षित” रखी जाएगी और जांच समाप्त होने के दो दिन के भीतर पूरी रकम वापस कर दी जाएगी। आरोपियों की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने आरटीजीएस के माध्यम से 16 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

    ऐसे मामलों से कैसे बचें?

    • कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर “डिजिटल अरेस्ट” नहीं करती।
    • पुलिस, ईडी, सीबीआई या ट्राई कभी भी बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने को नहीं कहते।
    • किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंक डिटेल, ओटीपी या आधार संबंधी जानकारी साझा न करें।
    • वीडियो कॉल पर धमकी या दबाव बनाए जाने पर तुरंत कॉल काटें और परिवार या पुलिस से संपर्क करें।
    • किसी भी संदिग्ध साइबर कॉल की सूचना तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर पोर्टल पर दें।
    • फर्जी दस्तावेज और सरकारी लोगो दिखाकर लोगों को डराना साइबर अपराधियों का आम तरीका बन चुका है, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
    #Bhawarna #CyberAlert #CyberCrime #CyberFraud #CyberScam #DigitalArrest #EDFraud #HimachalNews #himachalpradesh #KangraCyberFraud #KangraNews #OnlineFraud #PoliceInvestigation #RetiredArmyOfficer #TRAI
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल 16 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Next Article HPU Exam Form Date Extended : एचपीयू ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, अब 20 मई तक बिना लेट फीस करें आवेदन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Lavi Mela Rampur: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में पहली बार सजा साहित्य का मंच, साहित्यकारों ने रचनाओं से बांधा समां

    November 12, 2026

    Lavi Mela Rampur: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ, किन्नौरी मार्केट का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले में रस्साकशी का रोमांच, ज्यूरी की टीम ने जीता 1.11 लाख रुपये का खिताब

    November 7, 2026

    Lavi Mela Rampur: लवी मेला-2026 के लिए 6 से 10 नवंबर तक होगी प्लॉट आवंटन की नीलामी

    November 5, 2026

    Bilaspur News : दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक ही चला सकेंगे पटाखे, डीएम ने जारी किए आदेश

    November 5, 2026

    Kullu: देवताओं के नजराने में 5%, बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी

    October 27, 2026

    Kullu Dussehra 2026: भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ आगाज, देवताओं के मिलन से भक्तिमय हुआ ढालपुर

    October 22, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले में दिखेगा चामुर्थी घोड़ों का दमखम, 1 से 3 नवंबर तक अश्व प्रदर्शनी

    October 15, 2026

    Mandi: मेले और मंदिर हमारी संस्कृति की धरोहर, इन्हें राजनीति से दूर रखना जरूरी: मुकेश अग्निहोत्री

    September 24, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन दशहरा मेले में देव परंपराओं और व्यवस्थाओं को लेकर मंथन, मंदिर समितियों ने उठाए अहम मुद्दे

    September 23, 2026

    Ganesh Chaturthi 2026 : 14 सितंबर से गणेश उत्सव, जानें क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी और क्या है इसका महत्व

    September 13, 2026

    Kullu Dussehra 2026 : 21 अक्टूबर से शुरू होगा देवताओं का महाकुंभ, 347 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kullu: कुल्लू में 3.51 किलोग्राम चरस बरामद: दो आरोपी दोषी करार, 13 साल की सजा

    August 12, 2025

    Rampur Bushahr: सिग्मा स्कूल ऑफ साईंस के छात्रों ने किया कमाल, आठ ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए

    May 15, 2025

    Himachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी

    October 10, 2026

    Chandigarh News : 11 मई को होने वाली पीयू सीईटी यूजी परीक्षा स्थगित, हालात सामान्य होने पर नई तिथि

    May 10, 2025

    Kullu: भुंतर पुल लोकार्पण: कुल्लू के विकास की दिशा में मजबूत कदम – सुंदर सिंह ठाकुर

    July 27, 2025

    Shimla: वन अधिकार अधिनियम के तहत 636 व्यक्तिगत और 20 सामुदायिक दावे स्वीकृत,फलों के विविधीकरण पर दिया बल

    June 24, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 8
    Users Today : 0
    Total Users : 128968
    Total views : 251872
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.