Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    सोलन

    Education: संदिग्ध सत्यनिष्ठा सूची में नाम आने पर नौणी विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति को पद से हटाएं राज्यपाल : अभाविप

    अभाविप प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने संदिग्ध सत्यनिष्ठा सूची में नाम आने के मामले में नौणी विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति को हटाने और नियुक्तियों पर रोक लगाने की मांग की।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 20, 2026Updated:November 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    नैंसी अटल, प्रदेश मंत्री एबीवीपी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश ने डॉ. वाई.एस. परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कार्यवाहक कुलपति डॉ. हरमिंदर सिंह बावेजा को पद से हटाने की मांग उठाई है। परिषद की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कहा कि कार्यवाहक कुलपति का नाम संदिग्ध सत्यनिष्ठा वाले अधिकारियों की सूची में शामिल करने की अनुशंसा से जुड़ा मामला बेहद गंभीर है। ऐसे में राज्यपाल को मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप कर उन्हें पद से हटाने का निर्णय लेना चाहिए।

    नैंसी अटल ने जारी बयान में कहा कि 18 नवंबर को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, 31 जनवरी 2026 को एक अधिकारी का नाम संदिग्ध सत्यनिष्ठा वाले अधिकारियों की सूची में शामिल करने की अनुशंसा की गई थी। प्रदेश सरकार ने विधानसभा में दिए गए जवाब में संबंधित अधिकारी के रूप में डॉ. हरमिंदर सिंह बावेजा का नाम स्पष्ट किया है।

    उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदेश सरकार को जनवरी माह में ही इस मामले की जानकारी मिल चुकी थी, तो 10 मई को डॉ. बावेजा को विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति की जिम्मेदारी किस आधार पर सौंपी गई? सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि नियुक्ति के समय इन तथ्यों को क्यों नजरअंदाज किया गया और इस निर्णय के लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस मामले में अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकती।

    प्रदेश मंत्री ने कहा कि जब कार्यवाहक कुलपति स्वयं गंभीर सवालों के घेरे में हैं, तो उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय में की जा रही नियुक्तियों की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है। ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालय में चल रही नियुक्ति प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की मनमानी या पक्षपात की आशंका न रहे।

    नैंसी अटल ने राज्यपाल से मांग की कि पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डॉ. हरमिंदर सिंह बावेजा को कार्यवाहक कुलपति के पद से तुरंत हटाया जाए। साथ ही प्रदेश सरकार संबंधित अनुशंसा के आधार, उसकी वर्तमान स्थिति और कुलपति की नियुक्ति के समय अपनाई गई प्रक्रिया को लेकर सार्वजनिक रूप से स्थिति स्पष्ट करे।

    उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की गरिमा, प्रशासनिक पारदर्शिता और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। इस मामले में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को जवाबदेही तय करनी चाहिए।

    #ABVPHimachal #ActingViceChancellor #AkhilBharatiyaVidyarthiParishad #ARBtimes #DrYSParmarUniversity #GovernorHimachal #HarminderSinghBaweja #HimachalNews #himachalpradesh #NancyAtal #NauniUniversity #UniversityNews ABVP
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSolan News : नालागढ़ में अवैध दवा निर्माण का भंडाफोड़, 67 हजार एंटीबायोटिक टैबलेट और 6500 कैप्सूल जब्त
    Next Article Rampur Sports: रामपुर में खेल सुविधाओं और स्कूलों के विकास पर खर्च होंगे 1.06 करोड़ रुपये, पावर ग्रिड ने दी मंजूरी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Solan News : नालागढ़ में अवैध दवा निर्माण का भंडाफोड़, 67 हजार एंटीबायोटिक टैबलेट और 6500 कैप्सूल जब्त

    November 20, 2026

    सोलन पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के दोषी को आजीवन कारावास

    October 30, 2026

    Solan News : देवभूमि में बनी दवाइयों पर उठे सवाल: बुखार, दर्द और बीपी समेत 93 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे

    October 24, 2026

    Solan News : बद्दी में पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 25.65 लाख की ठगी, तीन लोगों समेत अन्य पर केस दर्ज

    October 20, 2026

    Nauni University : कुलपति का रजिस्ट्रार बदलने का फैसला सरकार ने किया निरस्त, सिद्धार्थ आचार्य बहाल

    October 7, 2026

    Himachal News: हिमाचल में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, बच्चों के सिरप से एंटीबायोटिक तक शामिल

    September 23, 2026

    Solan News : बिना लाइसेंस गोदाम में मिली 26.40 लाख फेरोक्योर टैबलेट, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

    September 10, 2026

    Solan News: नालागढ़ में बुजुर्ग दंपती को 2 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, 72.10 लाख रुपये ठगे

    September 9, 2026

    Solan News: जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में 9वीं और 11वीं में दाखिले का मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 8, 2026

    Solan : डगशाई पब्लिक स्कूल में छात्र से रैगिंग और मारपीट का आरोप, 5 सीनियर छात्रों पर केस

    September 8, 2026

    Solan Crime: चौक बाजार में खूनी झड़प, चाकू लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

    September 5, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Himachal : 20.70 ग्राम चिट्टे के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    February 13, 2025

    Himachal Panchayat Election : 1276 पंचायतों में 80 फीसदी मतदान, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी

    May 29, 2026

    Rampur Bushahr: आरएसएस शताब्दी समारोह: रामपुर में अनुशासित पथ संचलन के साथ हुआ आयोजन

    October 2, 2025

    Shimla: टूटूपानी में 6.69 करोड़ की लागत से बने सेब ग्रेडिंग और पैकिंग हाउस का शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन

    July 19, 2025

    चुनाव आयोग का अल्टीमेटम: 15 जुलाई तक तय करें आरक्षण रोस्टर, नहीं तो कार्रवाई

    July 12, 2025

    Punjab BJP Office Grenade Attack: 5 आरोपी गिरफ्तार, रोहड़ू का युवक भी शामिल, ISI लिंक के संकेत

    April 5, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 4 6 0
    Users Today : 71
    Total Users : 129460
    Total views : 252623
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.