Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, September 9
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Solan News: नालागढ़ में बुजुर्ग दंपती को 2 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, 72.10 लाख रुपये ठगे

    नालागढ़ में साइबर ठगों ने बुजुर्ग दंपती को दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 72.10 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर दंपती को डराया और पैसे ट्रांसफर करवाए। जानिए पूरा मामला, ठगी का तरीका और साइबर फ्रॉड से बचने के जरूरी उपाय।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 9, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन | हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग दंपती को कथित तौर पर दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और आतंकवादी गतिविधियों में फंसाने का डर दिखाकर 72.10 लाख रुपये ठग लिए। दोनों पति-पत्नी उच्च पदों से सेवानिवृत्त बताए जा रहे हैं। मामला उस समय सामने आया जब ठगों को भेजा जाने वाला एक पत्र गलती से नालागढ़ के पेंशनर समूह में पहुंच गया। इसके बाद एक सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक दंपती के घर पहुंचे और उनसे पूरी घटना की जानकारी ली। दंपती ने बाद में साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है।

    NIA अधिकारी बनकर आया फोन

    जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर को दंपती के पास एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को एनआईए चीफ बताया। उसने दावा किया कि दंपती का नाम गंभीर आपराधिक मामले से जुड़ा है और उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल केनरा बैंक में खोले गए एक खाते के जरिए कथित आतंकी गतिविधियों में हुआ है। ठगों ने दंपती को यह भी बताया कि वे एटीएस के रडार पर हैं। उन्हें मामले से बाहर निकालने का झांसा दिया गया और किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क न करने की सख्त हिदायत दी गई।

    बैंक खाते और दस्तावेजों की जानकारी ली

    साइबर ठगों ने दंपती से उनके बैंक खातों, आधार कार्ड और पैन कार्ड समेत कई दस्तावेजों की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उनसे 72 लाख 10 हजार रुपये सुरक्षा राशि के नाम पर जमा करने को कहा गया। ठगों ने दंपती से एक आवेदन लिखने के लिए भी कहा। इसमें उन्हें वरिष्ठ नागरिक और बीमार होने का उल्लेख करने को कहा गया। साथ ही धमकी दी गई कि यदि उन्होंने किसी को इस मामले की जानकारी दी तो उन्हें कथित केस से बाहर नहीं निकाला जाएगा। ठगों के दबाव में दंपती नालागढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे। उन्होंने अपनी एफडी तुड़वाई और ठगों की ओर से बताए गए बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कर दी।

    बैंक प्रबंधक ने रकम ट्रांसफर करने से रोका

    दंपती जब एफडी तुड़वाने बैंक पहुंचे तो बैंक प्रबंधक सौरभ मोक्टा को पूरे मामले पर संदेह हुआ। उन्होंने करीब आधे घंटे तक दोनों को समझाया और चेतावनी दी कि यह साइबर ठगी हो सकती है। हालांकि, ठगों के डर से दंपती ने बैंक प्रबंधक को असली वजह नहीं बताई। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी संपत्ति की खरीद के लिए रकम की जरूरत है। प्रबंधक के बार-बार समझाने के बावजूद दंपती ने 72.10 लाख रुपये ठगों के बताए खाते में जमा कर दिए।

    पेंशनर समूह में पत्र पहुंचने से खुला मामला

    दंपती ने शुरुआत में घटना को गुप्त रखा। बाद में ठगों को भेजा जाने वाला एक पत्र गलती से नालागढ़ के पेंशनरों के समूह में पहुंच गया। पत्र में दंपती ने खुद को हृदय रोगी बताते हुए मदद की गुहार लगाई थी। पत्र सामने आने के बाद पंजाब नेशनल बैंक नालागढ़ के सेवानिवृत्त प्रबंधक अश्वनी घई दंपती के घर पहुंचे। काफी समझाने के बाद दोनों ने उन्हें पूरी घटना बताई। इसके बाद बैंक को भी इसकी जानकारी दी गई, लेकिन तब तक ठग रकम को दूसरे खातों में ट्रांसफर कर चुके थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद दंपती ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है। एसपी बद्दी विनोद धीमान के अनुसार, शिकायतकर्ताओं ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है और साइबर सेल शिमला में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस अब ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और रकम के लेनदेन की जांच कर रही है।

    डिजिटल अरेस्ट क्या है और इससे कैसे बचें?

    डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का एक तरीका है, जिसमें ठग खुद को पुलिस, CBI, ED, NIA या किसी अन्य जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों को डराते हैं। वीडियो कॉल पर फर्जी पूछताछ, गिरफ्तारी का डर और कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर पीड़ित से पैसे ट्रांसफर करवाने या निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश की जाती है।

    कैसे बचें?

    • वीडियो कॉल पर कोई अधिकारी गिरफ्तारी या जांच के नाम पर पैसे मांगे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।
    • OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV और बैंक पासवर्ड किसी को न बताएं।
    • अनजान व्यक्ति के कहने पर QR कोड स्कैन या पैसे ट्रांसफर न करें।
    • किसी के कहने पर स्क्रीन शेयर या रिमोट एक्सेस ऐप इंस्टॉल न करें।
    • ठगों की धमकी से घबराएं नहीं और कॉल काटकर संबंधित विभाग से आधिकारिक नंबर पर खुद संपर्क कर सत्यापन करें।
    • परिवार या किसी भरोसेमंद व्यक्ति को तुरंत जानकारी दें।
    • अगर ठगी हो गई है तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें और साइबर अपराध पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करें।

    याद रखें: वीडियो कॉल पर “डिजिटल अरेस्ट” करके पैसे मांगना साइबर ठगी का संकेत है। घबराएं नहीं, भुगतान न करें और तुरंत शिकायत करें।

    #ARBtimes #CrimeNews #CyberCrime #CyberFraud #CyberSafety #CyberScam #DigitalArrest #DigitalArrestScam #ElderlyCouple #HimachalNews #himachalpradesh #Nalagarh #NalagarhNews #OnlineFraud #Solan #SolanNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal 09 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    Next Article Mandi News: एएमआरयू में पैरामेडिकल कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 210 सीटों पर होगा दाखिला
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Crime: रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    September 9, 2026

    Shimla News: 71 ग्राम अफीम बरामदगी के बाद बड़ी कार्रवाई, आरोपी की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

    September 8, 2026

    Solan News: जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में 9वीं और 11वीं में दाखिले का मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 8, 2026

    Solan : डगशाई पब्लिक स्कूल में छात्र से रैगिंग और मारपीट का आरोप, 5 सीनियर छात्रों पर केस

    September 8, 2026

    Shimla News : संजौली में 24 ग्राम चिट्टा और 7 ग्राम MDMA के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Solan Crime: चौक बाजार में खूनी झड़प, चाकू लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

    September 5, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Solan : एक लाख की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वैल्यू प्रमाणपत्र बनाने के एवज में मांगी थी रकम

    September 1, 2026

    Solan : नालागढ़ पुलिस स्टेशन आईईडी धमाका: एनआईए ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

    September 1, 2026

    Solan : बद्दी के भटोलीकलां में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, नशे की ओवरडोज की आशंका

    August 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 0 2 7
    Users Today : 51
    Total Users : 122027
    Total views : 240481
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.