Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, September 14
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कांगड़ा

    Kangra News: 64 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी को एक माह रखा डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर 33 लाख ठगे

    Kangra News: धीरा के 64 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने एक माह डिजिटल अरेस्ट रखा और 33 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा | साइबर ठगों के डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को फंसाने का एक और मामला सामने आया है। कांगड़ा जिले की तहसील धीरा के 64 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी को शातिरों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने और गिरफ्तारी का डर दिखाकर करीब एक महीने तक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इस दौरान खुद को दूरसंचार कंपनी, पुलिस और सीबीआई के अधिकारी बताने वाले आरोपियों ने उनसे 33 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    👉 यह भी पढ़ें : Solan News: नालागढ़ में बुजुर्ग दंपती को 2 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, 72.10 लाख रुपये ठगे

    आधार कार्ड से बैंक खाता खुलने का झांसा

    पुलिस को दी शिकायत के अनुसार 30 जुलाई को पीड़ित के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने दावा किया कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर आईसीआईसीआई बैंक में एक खाता खोला गया है। कथित तौर पर इस खाते से 6.8 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लेनदेन किया गया है। इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताया और दावा किया कि पीड़ित के नाम गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। ठगों ने उन्हें मामले से बचाने के नाम पर कथित तौर पर 70 लाख कमीशन की बात भी कही।

    ठगों ने इसके बाद पीड़ित को विश्वास दिलाने के लिए निगरानी का पूरा जाल बिछाया। कथित सीबीआई अधिकारी ने कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए दो लोग तैनात किए गए हैं। पीड़ित को निर्देश दिया गया कि वह हर एक-दो घंटे में अपनी कुशलता की जानकारी दें। घर से बाहर निकलने और वापस लौटने की सूचना भी तत्काल देने को कहा गया। आरोपियों ने बैंक खातों और मोबाइल की जांच की प्रक्रिया का हवाला देते हुए पीड़ित से कहा कि सत्यापन के लिए अपनी रकम एक विशेष बैंक खाते में ट्रांसफर करें।

    👉 यह भी पढ़ें : Mandi News : ऑनलाइन स्टोर और मोटे मुनाफे का झांसा, लडभड़ोल के व्यक्ति से 9.63 लाख की साइबर ठगी

    दो किस्तों में भेजे 33 लाख रुपये

    लगातार बनाए गए दबाव के बीच पीड़ित ने 12 अगस्त को चार लाख रुपये और 20 अगस्त को 29 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए आरोपियों के बताए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। इस तरह कुल 33 लाख रुपये साइबर ठगों के पास पहुंच गए। करीब एक महीने तक वीडियो कॉल और फोन के जरिए मानसिक दबाव बनाने के बाद 28 अगस्त की सुबह अचानक आरोपियों का संपर्क बंद हो गया। इसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(डी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब रकम के ट्रांजेक्शन, बैंक खातों और आरोपियों से जुड़े अन्य सुरागों की जांच कर रही है।

    🛡️ डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचें?
    • पुलिस, CBI, ED या कोर्ट वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट नहीं करते। कोई अधिकारी गिरफ्तारी का डर दिखाकर वीडियो कॉल पर पूछताछ या पैसे ट्रांसफर करने को कहे तो सतर्क हो जाएं।
    • फोन पर मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग्स, आधार या बैंक खाते में अपराध का डर दिखाने वालों पर भरोसा न करें।
    • कोई भी सरकारी अधिकारी मामला खत्म करने या गिरफ्तारी से बचाने के लिए बैंक खाते में पैसे जमा करने को नहीं कहता।
    • अनजान व्यक्ति के कहने पर OTP, PIN, CVV, बैंक डिटेल, आधार की जानकारी या स्क्रीन शेयर न करें।
    • वीडियो कॉल पर आरोपी आपको लगातार निगरानी में रखने या किसी से बात न करने का दबाव बनाए तो तुरंत कॉल काट दें।
    • संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या फोन नंबर से खुद सत्यापन करें। कॉल करने वाले के दिए नंबर पर भरोसा न करें।
    • परिवार के किसी सदस्य या भरोसेमंद व्यक्ति को तुरंत बताएं। डर-गोपनीयता बनाए रखने का दबाव ठगों का बड़ा हथियार है।
    🚨 ठगी हो जाए तो तुरंत क्या करें?

    सबसे जरूरी है समय बर्बाद न करना। पैसे ट्रांसफर हो गए हैं तो तुरंत 1930 पर कॉल करें और साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही National Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत करें।

    बैंक को तुरंत सूचना देकर संबंधित ट्रांजेक्शन/खाते पर कार्रवाई की मांग करें। कॉल रिकॉर्ड, मोबाइल नंबर, WhatsApp चैट, वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट, बैंक ट्रांजेक्शन और आरोपी द्वारा भेजे गए दस्तावेज डिलीट न करें। ये जांच में महत्वपूर्ण सबूत हो सकते हैं।

    डर पैदा करना, अधिकारी बनकर बात करना और तुरंत पैसे ट्रांसफर करवाना—डिजिटल अरेस्ट ठगी के प्रमुख संकेत हैं।

     

    #ARBtimes #CyberCrime #CyberFraud #CyberPolice #DigitalArrest #HimachalNews #KangraNews #OnlineScam
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleWomen Asia Cup 2026 : श्रीलंका को 72 रन से हराकर भारत ने रचा इतिहास, आठवीं बार बना एशिया कप चैंपियन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr : 20.630 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में सह आरोपी गिरफ्तार

    September 13, 2026

    Shimla : इनकम टैक्स अधिकारी पर 5 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, CBI ने दर्ज की FIR

    September 12, 2026

    Mandi News : ऑनलाइन स्टोर और मोटे मुनाफे का झांसा, लडभड़ोल के व्यक्ति से 9.63 लाख की साइबर ठगी

    September 10, 2026

    Nurpur News : नशा तस्कर पर बड़ा शिकंजा, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; होटल-रेस्तरां और बैंक खाते भी सीज

    September 10, 2026

    Solan News : बिना लाइसेंस गोदाम में मिली 26.40 लाख फेरोक्योर टैबलेट, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

    September 10, 2026

    Shimla News: होटल कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने का आरोप

    September 10, 2026

    Crime: रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    September 9, 2026

    Solan News: नालागढ़ में बुजुर्ग दंपती को 2 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, 72.10 लाख रुपये ठगे

    September 9, 2026

    Shimla News: 71 ग्राम अफीम बरामदगी के बाद बड़ी कार्रवाई, आरोपी की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

    September 8, 2026

    Shimla News : संजौली में 24 ग्राम चिट्टा और 7 ग्राम MDMA के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Kangra Accident: शाहपुर में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बाइक; तीन युवकों की मौत

    September 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 7 2 1
    Users Today : 28
    Total Users : 122721
    Total views : 241728
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.