Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, September 10
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Solan News : बिना लाइसेंस गोदाम में मिली 26.40 लाख फेरोक्योर टैबलेट, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

    बद्दी में ड्रग विभाग और पुलिस ने बिना लाइसेंस संचालित गोदाम से 26.40 लाख फेरोक्योर टैबलेट जब्त की हैं। जांच में फूड लाइसेंस की आड़ में दवाओं के निर्माण और भंडारण का संदेह है। विभाग ने ड्रग एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन | हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बिना वैध लाइसेंस दवाओं के भंडारण के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक गोदाम में छापेमारी कर 26.40 लाख फेरोक्योर टैबलेट बरामद कर जब्त की हैं। बरामद दवा में फेरस सल्फेट और फोलिक एसिड शामिल हैं, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से शरीर में आयरन की कमी और एनीमिया के उपचार में किया जाता है। औषधि नियंत्रण विभाग ने टैबलेट कब्जे में ले ली है। विभाग ने मामले में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

    देर रात गोदाम में पहुंची संयुक्त टीम

    जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात ड्रग इंस्पेक्टर हरीश रनौत के नेतृत्व में औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने पुलिस के साथ बिलांवाली स्थित खसरा नंबर 280 में बने गोदाम पर दबिश दी। तलाशी के दौरान टीम को वहां बड़ी मात्रा में फेरोक्योर टैबलेट का स्टॉक मिला। अधिकारियों ने जब दवाओं के भंडारण से जुड़े दस्तावेज और लाइसेंस मांगे तो संचालक की ओर से वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं की जा सकी। इसके बाद नियमानुसार दवाओं को जब्त कर लिया गया। विभाग अब बरामद दवाओं के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता और अन्य मानकों की जांच भी कराएगा। बिना वैध लाइसेंस दवाओं का निर्माण या भंडारण औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन माना जाता है।

    फूड लाइसेंस की आड़ में दवा कारोबार का संदेह

    प्रारंभिक जांच में यह गोदाम एएस केमिकल के संचालक अंकित कौशल से जुड़ा बताया जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले का निवासी है। विभाग का आरोप है कि फूड लाइसेंस की आड़ में बिना वैध ड्रग लाइसेंस के दवाओं का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। अंकित से जुड़े ठिकानों पर इससे पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। 8 मई को बद्दी के सालासर कैंपस में दबिश के दौरान करीब 2.26 लाख नशीली दवाएं बरामद की गई थीं। 26 अगस्त को उसके एक अन्य गोदाम से करीब 22 लाख नशीली दवाएं पकड़ी गई थीं।

    एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि आयरन टैबलेट की बरामदगी के मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले के सभी पहलुओं को खंगाल रही है और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

     

    #ARBtimes #BaddiIndustrialArea #BaddiNews #DrugControl #HimachalNews #himachalpradesh #MedicineSeizure #PharmaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla News: होटल कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने का आरोप
    Next Article Bilaspur News : ढाबों पर मनमानी कीमतों पर लगी रोक, प्रशासन ने जारी की रेट लिस्ट, जानें किस चीज के कितने दाम
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla News: होटल कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने का आरोप

    September 10, 2026

    Crime: रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    September 9, 2026

    Solan News: नालागढ़ में बुजुर्ग दंपती को 2 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, 72.10 लाख रुपये ठगे

    September 9, 2026

    Shimla News: 71 ग्राम अफीम बरामदगी के बाद बड़ी कार्रवाई, आरोपी की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

    September 8, 2026

    Solan News: जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में 9वीं और 11वीं में दाखिले का मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 8, 2026

    Solan : डगशाई पब्लिक स्कूल में छात्र से रैगिंग और मारपीट का आरोप, 5 सीनियर छात्रों पर केस

    September 8, 2026

    Shimla News : संजौली में 24 ग्राम चिट्टा और 7 ग्राम MDMA के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Solan Crime: चौक बाजार में खूनी झड़प, चाकू लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

    September 5, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Solan : एक लाख की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वैल्यू प्रमाणपत्र बनाने के एवज में मांगी थी रकम

    September 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 1 7 5
    Users Today : 77
    Total Users : 122175
    Total views : 240741
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.