एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन | पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा नौवीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा के लिए आवेदन निशुल्क है। वर्तमान में कक्षा आठवीं और 10वीं में पढ़ रहे विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र हैं। कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 10 अप्रैल को तय परीक्षा केंद्रों पर होगी।
👉 यह भी पढ़ें : Mandi News: नवोदय विद्यालय पंडोह में छठी और नौवीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश, 30 सितंबर तक करें आवेदन
इन पोर्टल पर करना होगा आवेदन
कक्षा नौवीं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय आवश्यक जानकारी और दस्तावेज सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी गई है।प्राचार्य केके यादव ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि अंतिम समय में होने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए आवेदन प्रक्रिया समय रहते पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि चयन परीक्षा में सफल रहने वाले पात्र विद्यार्थियों को ही विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। नवोदय विद्यालय में प्रवेश चयन परीक्षा के माध्यम से होता है। इसलिए विद्यार्थियों को आवेदन करने के बाद परीक्षा की तैयारी पर भी ध्यान देना होगा।
👉 यह भी पढ़ें : Kullu News : नवोदय विद्यालय बंदरोल में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन
