Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
रामपुर बुशहर

Election: ननखड़ी पंचायत समिति में भाजपा की जीत, कांता खूंद अध्यक्ष और अमर सिंह कालटा बने उपाध्यक्ष

ननखड़ी पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। कांता खूंद 9 मतों से अध्यक्ष और अमर सिंह कालटा 8 मतों के साथ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
ननखड़ी पंचायत समिति चुनाव में जीत के बाद विजय रैली निकालते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

पंचायत समिति ननखड़ी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने दोनों पदों पर जीत हासिल कर ली है। पूरी चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की। मतदान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया।

15 सदस्यीय पंचायत समिति में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित कांता खूंद और कांग्रेस समर्थित सुशीला के बीच सीधा मुकाबला हुआ। मतदान में कांता खूंद को 9 मत, जबकि सुशीला को 6 मत मिले। इस जीत के साथ कांता खूंद पंचायत समिति ननखड़ी की नई अध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गईं। चुनाव परिणाम की सबसे चर्चित बात यह रही कि भाजपा के पास आठ समर्थित सदस्य होने के बावजूद अध्यक्ष पद के लिए पार्टी उम्मीदवार को नौ मत मिले। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस खेमे से क्रॉस वोटिंग की चर्चा तेज हो गई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित अमर सिंह कालटा का मुकाबला कांग्रेस समर्थित रामलाल से हुआ। इस चुनाव में अमर सिंह कालटा को 8 मत, जबकि रामलाल को 7 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही अमर सिंह कालटा उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।

परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक हिमाचली नृत्य के साथ खुशी व्यक्त की और भाजपा के समर्थन में जमकर नारे लगाए।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी, जिला परिषद सदस्य रानू खूंद, भाजपा मंडल अध्यक्ष जिया लाल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पंचायत समिति ननखड़ी क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा जनहित से जुड़े मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

#AmarSinghKalta #BJP #Election2026 #himachalpradesh #KantaKhund #localnews #Nankhari #PanchayatSamiti #RampurBushahr #Shimla
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleBlood Donation: ननखड़ी में आर्यवर्त सोसाइटी का रक्तदान शिविर सफल, 45 यूनिट रक्त संग्रहित
Next Article SJVN: एसजेवीएन की 1500 और 412 मेगावाट परियोजनाओं में संविदा कर्मचारियों का धरना जारी
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Rampur Bushahr: राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सराहन में पंचायत प्रतिनिधियों से की मुलाकात, जन समस्याएं सुनी

July 7, 2026

SJVN: एसजेवीएन की 1500 और 412 मेगावाट परियोजनाओं में संविदा कर्मचारियों का धरना जारी

July 7, 2026

Rampur Traffic Plan: रामपुर में 7 जुलाई से नए ट्रैफिक प्लान का ट्रायल, शहर में पार्किंग और भारी वाहनों पर सख्ती

July 6, 2026

National Highway: राष्ट्रीय राजमार्ग-5 से हटेगा अतिक्रमण, 9 जुलाई से शुरू होगा संयुक्त निरीक्षण अभियान

July 6, 2026

हिमाचल में आफत की बारिश: भरमौर में कार पर पत्थर गिरने से बच्ची की मौत, रामपुर के नरैण में बादल फटने से भारी नुकसान

July 6, 2026

Rampur Bushahr: देवता नाग वैली युवक मंडल जघोरी को मिला नया नेतृत्व, जगत ठानकू सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

July 6, 2026

Gram-Sabha: कलेड़ा मझेवटी पंचायत का बड़ा फैसला: बिना अनुमति फेरी-कबाड़ व्यापार पर रोक, गौवंश छोड़ने पर ₹5000 जुर्माना

July 5, 2026

SJVNL: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने बनाया नया कीर्तिमान, एक दिन में 39.571 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन

July 5, 2026

SJVNL: एसजेवीएनएल 412 मेगावाट परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना शुरू, लंबित समझौते लागू करने की उठी मांग

July 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 4 4 5 3
Users Today : 136
Total Users : 114453
Total views : 227798
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.