Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में पेयजल संकट, एबीवीपी ने जल शक्ति विभाग को सौंपा ज्ञापन

    रामपुर महाविद्यालय में कई दिनों से बाधित पेयजल आपूर्ति को लेकर एबीवीपी ने जल शक्ति विभाग को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने जल्द समाधान न होने पर आगामी रणनीति बनाने की चेतावनी दी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एबीवीपी रामपुर महाविद्यालय की पानी की समस्या को लेकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    राजकीय महाविद्यालय रामपुर में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रामपुर इकाई ने सोमवार को जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता बीरबल मोदी को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने महाविद्यालय में पेयजल आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है।

    एबीवीपी के इकाई सह सचिव यशवंत सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से महाविद्यालय में पेयजल आपूर्ति बंद अथवा बाधित चल रही है। इसके कारण विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों और अन्य स्टाफ को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव गंभीर चिंता का विषय है। नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने से महाविद्यालय की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और विद्यार्थियों को भी असुविधा झेलनी पड़ रही है।

    यशवंत सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रहित और शिक्षण संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रही है। परिषद ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक और प्रभावी कदम उठाते हुए महाविद्यालय में पेयजल आपूर्ति शीघ्र सुचारू की जाए।

    एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि पेयजल समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संगठन विद्यार्थियों के हित में आगामी रणनीति तय करने के लिए बाध्य होगा।

    #CollegeNews #DrinkingWaterCrisis #himachalpradesh #JalShaktiVibhag #RampurBushahr #RampurCollege #RamPurNews #StudentIssues ABVP
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: जगोती के पास अवरुद्ध सड़क का कौल सिंह नेगी ने लिया जायजा
    Next Article Shimla : मार्च-अप्रैल तक शुरू होगा 450 MW शोंगठोंग प्रोजेक्ट, हिमाचल को 900 करोड़ की सालाना आय
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: बड़ी CA कंपनियों की अस्पष्ट रेट नीति से बागवानों में असमंजस, सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    August 28, 2026

    HRTC: हिमबस प्लस कार्ड से सफर होगा आसान, किराये में छूट के साथ कैशबैक का भी लाभ

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में जल्द फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, शिंगला हेलीपोर्ट पर तैनात रहेगी एंबुलेंस

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: जनगणना-2027: स्व-गणना के माध्यम से भागीदारी की अपील

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: पेंशनरों ने सरकार को चेताया, मांगें पूरी न हुईं तो 2027 में नहीं करेंगे सहयोग

    August 26, 2026

    Rampur Bushahr: ठाकुर सेन नेगी प्रीमियर लीग के पोस्टर का अनावरण, 27 सितंबर से होगा क्रिकेट टूर्नामेंट

    August 25, 2026

    Rampur Bushahr: रामलीला आयोजन के लिए एनओसी को लेकर नगर परिषद में बैठक

    August 25, 2026

    MC Rampur: सीवरेज में सहयोग न करने वालों पर होगी कार्रवाई, लवी मेले समेत शहर की समस्याओं पर मंथन

    August 25, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी–क्याओ–कूट–किन्फी सड़क पर अस्थायी मार्ग से सीमित आवागमन के लिए सुरक्षा निर्देश

    August 23, 2026

    Rampur Bushahr: जल शक्ति विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

    August 22, 2026

    Rampur Bushahr: अनिल मोक्टा बने अध्यक्ष, ह्यूमेन पीपल संस्था की नई कार्यकारिणी गठित

    August 21, 2026

    LHEP: लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का तीसरा सम्मेलन नीरथ में संपन्न

    August 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 0 8 5
    Users Today : 11
    Total Users : 121085
    Total views : 238659
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.