Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Shimla: आईजीएमसी शिमला में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल की तैयारी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में आईजीएमसी शिमला में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों की प्रतीक्षा अवधि शून्य करने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार सायं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी), शिमला में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल स्थापित करने की संभावनाओं का पता लगाने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने सचिव आशीष सिंहमार के नेतृत्व में एक समिति गठित करने को कहा, जो आईजीएमसी परिसर में इस इकाई की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करेगी, ताकि अस्पताल का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का उद्देश्य मरीजों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

    बैठक में मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेजों में नैदानिक सेवाओं के लिए मरीजों की प्रतीक्षा अवधि को शून्य करने हेतु ठोस सुझाव प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक मशीनें और उन्नत उपकरण स्थापित कर रही है तथा बेहतर उपचार के लिए पर्याप्त स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नैदानिक प्रणाली को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है, क्योंकि इससे रोगों की सटीक पहचान संभव होती है और उपचार की गुणवत्ता में सुधार आता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा, पैरामेडिकल और तकनीकी स्टाफ के नए पद भी सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि स्वास्थ्य और शिक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं और इन क्षेत्रों में सुधार के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

    इस अवसर पर सचिव आशीष सिंहमार, विशेष सचिव स्वास्थ्य जितेंद्र सांजटा, आईजीएमसी की प्रधानाचार्य डॉ. सीता ठाकुर तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #ChildHealthcare #CMsukhu #HealthcareReforms #HealthDepartment #HimachalNews #himachalpradesh #IGMCShimla #MaternalHealth #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: बुशहर बी.एड. संस्थान नोगली में दिव्या कालिया और शांति देवी ने किया टॉप
    Next Article Rampur Bushahr: छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों से प्राप्त किया व्यावहारिक ज्ञान
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Himachal News: हिमाचल में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, बच्चों के सिरप से एंटीबायोटिक तक शामिल

    September 23, 2026

    Health: स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

    September 18, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की तैनाती, रेडियोलॉजिस्ट और दो नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन क्षेत्र के 40 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन

    September 10, 2026

    Shimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी

    September 3, 2026

    आईजीएमसी शिमला में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

    August 31, 2026

    Himachal : स्वाइन फ्लू से मंडी के कैंसर पीड़ित बुजुर्ग की चंडीगढ़ में मौत, 2 नए मामले सामने आए

    August 30, 2026

    IGMC शिमला में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 2 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कोविड वार्ड को बनाया आइसोलेशन वार्ड

    August 28, 2026

    Shimla: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रदेश सरकार कर रही व्यापक प्रयास : विक्रमादित्य सिंह

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में स्वास्थ्य सेवा की पहल, निशुल्क शिविर में 1000 मरीजों की आंखों की जांच

    August 23, 2026

    Drug Alert : हिमाचल की 83 दवाओं सहित देश भर में 239 के सैंपल फेल, BBN फार्मा हब पर उठे सवाल

    August 22, 2026

    Health: IGMC शिमला को मिलेगी 256-स्लाइस CT स्कैन, SPECT और सेल सेपरेटर मशीन, स्वास्थ्य ढांचे पर 83.85 करोड़ खर्च

    August 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 0 2 0
    Users Today : 150
    Total Users : 125020
    Total views : 245465
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.