Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Shimla : हिमाचल के छह युवा बने सेना में लेफ्टिनेंट, IMA देहरादून से पासआउट होकर ली देश सेवा की शपथ

ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 15, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

देहरादून/शिमला। भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में हिमाचल के छह युवाओं ने सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट कमीशन प्राप्त किया। परेड में सेना की वर्दी में सजे इन युवाओं को देखकर उनके परिजनों की आंखों में गर्व के आंसू छलक उठे। राज्य के अलग-अलग जिलों के इन होनहारों को अब देश की सेवा का गौरव प्राप्त हुआ है। हिमाचल के इन छह युवा लेफ्टिनेंटों की सफलता न केवल प्रदेश के लिए गर्व की बात है बल्कि युवाओं को प्रेरणा देने वाली भी है। देशसेवा का यह जज्बा और समर्पण भाव भविष्य की पीढ़ियों को भी सेना में कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित करेगा।

देश सेवा का जनून शुभम को सेना में ले आया

शुभम ठाकुर का चयन भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 5/5 गोरखा राइफल रेजीमेंट में हुआ है। मूल रूप से सरयून खास पंचायत के जमथलीघाट गांव के रहने वाले शुभम की शुरुआत एक मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी से हुई थी, लेकिन देशसेवा का जुनून उन्हें सेना में ले आया। उनके माता-पिता, राजेश ठाकुर और मां, पासिंग आउट परेड में मौजूद थे। पिता ने बताया कि बेटे ने शानदार पैकेज वाली नौकरी छोड़कर सीडीएस की तैयारी की और पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की।

चार साल के कठिन प्रशिक्षण के बाद मुकाम पर पहुंचे आर्यन

आर्यन ठाकुर ने सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की। पहले ही प्रयास में एनडीए की परीक्षा पास कर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे पहुंचे और चार साल का कठिन प्रशिक्षण लिया। इसके बाद IMA देहरादून से पासआउट होकर अब भारतीय सेना का हिस्सा बन गए हैं। उनके पिता रणधीर सिंह शिक्षा विभाग में टीजीटी नॉन मेडिकल हैं और माता वैष्णो देवी गृहिणी हैं।

नाना से मिली प्रेरणा से परिश्रुत ने साकार किया अपना सपना

परिश्रुत को भारतीय सेना में जाने की प्रेरणा अपने नाना, स्व. जगदीश कुमार पवार से मिली, जो सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत रहे थे। अनुशासन और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत परिश्रुत ने अपनी शुरुआती पढ़ाई तलाई के शिशु मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की और फिर एनडीए के माध्यम से भारतीय सैन्य अकादमी पहुंचे। अब वह भी लेफ्टिनेंट बनकर देश की सेवा करेंगे।

दिल देशसेवा में था, इसलिए शिवम ने छोड़ी निजी कंपनी की नौकरी

शिवम भाटिया ने गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी की थी लेकिन उनका दिल देशसेवा में था। उन्होंने नौकरी छोड़ी और कड़ी मेहनत से सीडीएस परीक्षा की तैयारी कर पहले प्रयास में सफलता हासिल की। उनके माता-पिता सुरिंद्र कुमार और कांता, शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। पासिंग आउट परेड में दोनों ने बेटे को वर्दी में देखकर गर्व महसूस किया।

पिता और बहन ने उदित के सपनों को दी उड़ान

कोटली डवाहन गांव के रहने वाले उदित पालसरा का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। मात्र चार साल की उम्र में मां को खो देने के बाद उनका पालन-पोषण पिता राजेश कुमार, दादी और बड़ी बहन रचना ने किया। बहन एक स्टाफ नर्स हैं, जबकि पिता डाटा एंट्री ऑपरेटर हैं। उदित ने आलोक भारती विद्यालय कोटली से 12वीं और मंडी कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की। जनवरी 2024 में वह सेना में चयनित हुए और अब IMA से प्रशिक्षण पूर्ण कर लेफ्टिनेंट बने हैं।

परिजनों के मार्गदर्शन, अपने हौसले से अनुज ने पाया मुकाम

अनुज वशिष्ठ ने सितंबर 2021 में एनडीए परीक्षा पास की थी। करीब चार साल के लंबे प्रशिक्षण के बाद उन्होंने IMA देहरादून से पासआउट होकर भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उनका कहना है कि परिवार ने हर मोड़ पर उनका मार्गदर्शन और समर्थन किया।

 

#CDS NDA पास हिमाचली युवा #IMA देहरादून पासिंग आउट परेड 2025 #Indian Army Lieutenant from Himachal #भारतीय सेना में चयन #लेफ्टिनेंट हिमाचल #सेना में करियर #हिमाचल के जवान #हिमाचल युवा सेना में
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleShimla : सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं मेले : अनिरुद्ध सिंह
Next Article Shimla : हिमाचल में 6 दिन मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान, आज भी बारिश का अलर्ट
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

July 30, 2026

Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

July 30, 2026

Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

July 29, 2026

Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

July 25, 2026

Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

July 20, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

July 17, 2026

HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

July 12, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

July 8, 2026

Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

July 2, 2026

Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

July 2, 2026

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 9 0 8
Users Today : 32
Total Users : 116908
Total views : 232147
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.