Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
रामपुर बुशहर

Disaster: रामपुर में फ्लैश फ्लड मॉक एक्सरसाइज: आपदा से निपटने को प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने दिखाई तत्परता

रामपुर में क्लाउडबर्स्ट और फ्लैश फ्लड पर आधारित मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। एनडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से बचाव एवं राहत कार्यों का प्रदर्शन कर आपदा प्रबंधन क्षमता का आकलन किया।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

उपमंडल रामपुर में आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से क्लाउडबर्स्ट एवं फ्लैश फ्लड की काल्पनिक स्थिति पर आधारित एक व्यापक मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान परिकल्पना की गई कि सतलुज बेसिन क्षेत्र में 100 मिलीमीटर वर्षा होने से अचानक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे कई मकानों को नुकसान पहुंचा तथा अनेक लोग प्रभावित क्षेत्रों में फंस गए।

मॉक एक्सरसाइज का आयोजन रिवर बैंक दत्तनगर, नोगली और डीएवी स्कूल रामपुर में किया गया। तीनों स्थलों पर विभिन्न बचाव एवं राहत एजेंसियों ने आपदा प्रतिक्रिया एवं रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन किया।

https://arbtimes.in/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-15-at-7.38.34-PM.mp4

रिवर बैंक दत्तनगर में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), अग्निशमन विभाग एवं होम गार्ड्स ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया। टीमों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाने तथा प्रभावित क्षेत्र से निकासी की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।

नोगली में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), अग्निशमन विभाग और होम गार्ड्स ने राहत एवं बचाव अभियान संचालित किया। इस दौरान विशेष उपकरणों की सहायता से प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने तथा त्वरित आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली का प्रदर्शन किया गया।

वहीं डीएवी स्कूल रामपुर में भारतीय सेना, पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग एवं होम गार्ड्स द्वारा संयुक्त मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। टीमों ने बाढ़ और तेज बहाव में फंसे लोगों के बचाव, खोज अभियान, निकासी कार्य तथा आपातकालीन राहत उपायों का प्रदर्शन किया।

उपमंडलीय स्तर पर आयोजित इस मॉक एक्सरसाइज का संचालन एवं समन्वय नायब तहसीलदार रामपुर सुरेश नेगी की अध्यक्षता में किया गया। अभ्यास के तहत यह परिकल्पना की गई कि फ्लैश फ्लड की घटना में 17 व्यक्ति घायल हुए, 4 लोगों की मृत्यु हो गई, 2 व्यक्ति लापता हैं तथा 9 मकानों को नुकसान पहुंचा है। विभिन्न एजेंसियों ने घायलों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने और अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का सफल अभ्यास किया। साथ ही मृतकों के प्रबंधन, राहत कार्यों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का भी प्रदर्शन किया गया।

मॉक एक्सरसाइज के दौरान विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के मध्य समन्वय, संचार व्यवस्था, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता तथा राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावशीलता का परीक्षण किया गया। अभ्यास का उद्देश्य वास्तविक आपदा की स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम करना तथा आपदा प्रतिक्रिया तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाना था।

इस अवसर पर प्रशासन, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, अग्निशमन विभाग, होम गार्ड्स, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।

#cisf #DisasterManagement #EmergencyResponse #FlashFlood #himachalpradesh #IndianArmy #ITBP #MockExercise #NDRF #Rampur
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleBlood Donation: झाकड़ी में रक्तदान का महाअभियान: द रॉक जिम के शिविर में 54 यूनिट रक्त एकत्र
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Blood Donation: झाकड़ी में रक्तदान का महाअभियान: द रॉक जिम के शिविर में 54 यूनिट रक्त एकत्र

June 15, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया

June 15, 2026

Blood Donation: विश्व रक्तदाता दिवस: सुरक्षा बलों के जवानों ने किया रक्तदान, 61 यूनिट रक्त संग्रहित

June 14, 2026

Rampur Bushahr: एसजेवीएन प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप, 17 जून से धरना प्रदर्शन का ऐलान

June 13, 2026

Rampur Bushahr: दूध उत्पादकों की समस्याओं को लेकर 6 जुलाई को दत्तनगर में होगा प्रदर्शन, मिल्कफेड प्रबंधन से भी होगी वार्ता

June 13, 2026

Rampur Bushahr: निरथ-पांडाधार-ननखड़ी सड़क पर 10 दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, 14 से 24 जून तक बदला जाएगा मार्ग

June 11, 2026

Rampur Bushahr: 15 जून को रामपुर में होगी आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक

June 11, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

June 11, 2026

Rampur Bushahr: लंबित भुगतान से परेशान पेंशनर, सरकार से देय राशि जल्द जारी करने की मांग

June 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 2 0 0 5
Users Today : 27
Total Users : 112005
Total views : 223547
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.