Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahr: सुंडा-सनेई मार्ग पर भूस्खलन रोकने और खोई गांव की सुरक्षा की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रामपुर के सुंडा-सनेई मार्ग पर लगातार हो रहे भूस्खलन और पत्थर गिरने से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर खोई गांव की सुरक्षा, स्थायी समाधान और वैकल्पिक मार्ग निर्माण की मांग की।
ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 31, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
एसडीएम से मिलने पहुंचा डंसा और रचाेली पंचायत का प्रतिनिधिमंडल

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

उपमंडल रामपुर की ग्राम पंचायत डंसा और रचोली के जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने उपमंडलाधिकारी रामपुर को ज्ञापन सौंपकर सुंडा-सनेई सड़क पर लगातार हो रहे भूस्खलन और पत्थर गिरने की समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई है। उन्होंने लोक निर्माण, वन, राजस्व और पंचायत विभाग की संयुक्त समिति गठित कर सात दिनों के भीतर मौके का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा कार्य शुरू करने का आग्रह किया।

ज्ञापन में बताया गया कि पिछले तीन-चार वर्षों से इस मार्ग पर लगातार बड़े पत्थर और मलबा गिर रहा है, जिससे सड़क पर आवागमन जोखिमपूर्ण बना हुआ है। वर्ष 2024 में पत्थर गिरने से एक वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जबकि वर्तमान में भी हर महीने कई बार सड़क पर चट्टानें गिरने से हादसों का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत रचोली के खोई गांव के ऊपर पहाड़ी पर एक विशाल बोल्डर लटका हुआ है। लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण बरसात में कई बार ग्रामीणों को अपने घर खाली करने पड़े हैं। उनका कहना है कि यदि यह बोल्डर गिरता है तो खोई गांव, मुख्य सड़क और रामपुर बाजार तक गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि खतरनाक बोल्डर को वैज्ञानिक तरीके से हटाया या सुरक्षित किया जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर क्रेट वायर, रिटेनिंग वॉल, पैरापेट और ड्रेनेज जैसी स्थायी सुरक्षा व्यवस्थाएं विकसित की जाएं। साथ ही, आपात स्थिति के लिए लगभग 500-600 मीटर लंबे वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कर उसे जीरो प्वाइंट शनैरी से जोड़ने की भी मांग की गई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी जन-धन हानि की जिम्मेदारी संबंधित विभागों और प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान डंसा पंचायत प्रधान पदमा कुमारी, रचोली पंचायत प्रधान ज्योति लाल, पूर्व प्रधान देशराज हुडन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

#ARBtimes #Bhuskhalan #HimachalNews #himachalpradesh #Infrastructure #KhoiVillage #Landslide #PublicSafety #Rampur #RoadSafety #SDMRampur #Shimla #SundaSaneiRoad
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleShimla: सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों से सीधे संवाद करें अधिकारी, योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाएं: उपायुक्त अनुपम कश्यप
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Rampur Bushahr: महिलाओं के लिए नगर परिषद की नई पहल, 150 रुपये में मिलेगा मासिक शुलभ शौचालय आई-कार्ड

July 30, 2026

Rampur Bushahr: नाथपा-झाकड़ी परियोजना के दौरे पर पहुंचीं एसजेवीएन की स्वतंत्र निदेशक आरती कुंजूर, परिचालन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

July 30, 2026

Rampur Bushahr: टिक्कर-जरोल-खमाड़ी सड़क के उन्नयन को ₹35.93 करोड़ की मंजूरी, 17 पंचायतों को होगा लाभ

July 29, 2026

SFI: बस सेवाएं बहाल करने की मांग को लेकर एसएफआई ने एचआरटीसी रामपुर के आरएम कार्यालय का किया घेराव

July 28, 2026

Rampur Bushahr: पर्यटन निगम के होटलों में रक्तदान शिविर व पौधारोपण, कर्मचारियों ने दिया सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

July 27, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर में पशु क्रूरता के खिलाफ जागरूकता रैली, एनएसएस स्वयंसेवकों ने दिया करुणा का संदेश

July 27, 2026

Boxing: भारतीय बॉक्सिंग प्रमोटर जीता सिंह ने श्रीलंका दौरे पर पेशेवर मुक्केबाजी सहयोग को दी नई दिशा

July 27, 2026

Shimla : नारकंडा बीडीसी अध्यक्ष बने नवीन पॉल, टाई के बाद पर्ची से पिंकी ठाकुर बनीं उपाध्यक्ष

July 24, 2026

Kinnaur : कड़छम डैम के पास कार और ट्रक की टक्कर में रामपुर के युवक की मौत, 3 गंभीर घायल

July 23, 2026

Rampur Bushahr : नारकंडा से लापता 20 वर्षीय नेपाली महिला और 3 वर्षीय बेटी मंडी से सकुशल बरामद

July 21, 2026

CPIM: एनटीए पेपर लीक और शिक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीपीआई(एम) का रामपुर में प्रदर्शन

July 20, 2026

Rampur Bushahr: दरकाली में दकनौल धार्मिक समारोह में पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विकास कार्यों और सड़क बहाली का दिया भरोसा

July 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 8 5 2
Users Today : 71
Total Users : 116852
Total views : 232034
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.