Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अटल टनल का किया दौरा, बीआरओ के कार्य की सराहना

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। उन्होंने टनल को विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग का उदाहरण बताते हुए बीआरओ के प्रयासों की सराहना की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJOctober 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार हिमाचल प्रदेश के रोहतांग स्थित अटल टनल पहुंचीं। उन्होंने टनल का अवलोकन करने के साथ ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों से इसके निर्माण और तकनीकी विशेषताओं की जानकारी ली। राष्ट्रपति ने अटल टनल को विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए बीआरओ के प्रयासों की सराहना की।

    लंबा ऊनी कोट पहनकर अटल टनल पहुंचीं राष्ट्रपति ने टनल के उत्तरी छोर के समीप रुककर आसपास के बर्फ से ढके पहाड़ी क्षेत्र का नजारा लिया और फोटो भी खिंचवाए। उन्होंने ब्यास कुंड और धुंधी की बर्फ से ढकी पहाड़ियों को भी निहारा। इस दौरान क्षेत्र में बादल छाए रहे और ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी जारी रही।

    राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अटल टनल के दौरे से जुड़े अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह भारत की तकनीकी क्षमता, दृढ़ संकल्प और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में निर्बाध संपर्क सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सीमा सड़क संगठन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इस महत्वपूर्ण परियोजना का निर्माण कर देश की इंजीनियरिंग क्षमता का परिचय दिया है।

    डीजी बीआरओ ने दी टनल की जानकारी

    बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने राष्ट्रपति को अटल टनल और इसके निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। राष्ट्रपति ने अटल टनल म्यूजियम का भी अवलोकन किया और विजिटर रजिस्टर में अपने हस्ताक्षर किए। द्रौपदी मुर्मु अटल टनल का दौरा करने वाली दूसरी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वर्ष 2022 में टनल का दौरा किया था।

    राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मु भी मौजूद रहीं। प्रदेश के मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक भुवनेश्वर गौड़ और विधायक अनुराधा राणा भी इस दौरान उनके साथ रहे। रास्ते में कई स्थानों पर सड़क किनारे खड़े लोगों ने राष्ट्रपति के काफिले को देखा। कुछ स्थानों पर राष्ट्रपति ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन भी किया।

    राष्ट्रपति के दौरे को लेकर वाहनों की आवाजाही रही प्रतिबंधित

    राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अटल टनल में वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया। मंगलवार शाम से बुधवार दोपहर बाद तक भारी वाहनों को टनल से गुजरने की अनुमति नहीं रही। वहीं, छोटे वाहनों की आवाजाही भी बुधवार सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक प्रतिबंधित रही। राष्ट्रपति के अटल टनल से लौटने के बाद यातायात सामान्य किया गया।

    अटल टनल से सालभर जुड़ा लाहुल-स्पीति

    रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण अटल टनल मनाली को लाहुल-स्पीति घाटी से वर्षभर जोड़ती है। करीब नौ किलोमीटर लंबी यह टनल रोहतांग के नीचे से गुजरती है और सर्दियों में भारी बर्फबारी के दौरान भी लाहुल क्षेत्र को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके निर्माण से सीमावर्ती क्षेत्रों तक आवश्यक रसद पहुंचाना भी आसान हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन अक्टूबर 2020 को अटल टनल का उद्घाटन किया था।

    #ARBtimes #AtalTunnel #AtalTunnelRohtang #BRO #DroupadiMurmu #himachalpradesh #Manali #PresidentMurmu #Rohtang
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक होगी सेना भर्ती रैली
    Next Article आज का राशिफल 08 अक्तूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kullu: शाढ़ाबाई में 23 नवंबर को होगा एयर रेड मॉक अभ्यास, प्रशासन ने की घबराने से बचने की अपील

    November 21, 2026

    Kullu: एचआईवी, सिफलिस और हेपेटाइटिस-बी नियंत्रण के 95:95:99 लक्ष्य 1 दिसंबर तक पूरे करने के निर्देश

    November 19, 2026

    JOB: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 60 पदों पर होगी भर्ती, 17 नवंबर को कुल्लू में कैंपस इंटरव्यू

    November 12, 2026

    Kullu: विकास योजनाओं को समयबद्ध पूरा करें अधिकारी : उपायुक्त अमित कुमार शर्मा

    November 5, 2026

    NHPC Kullu: एनएचपीसी के मुनाफे में 32% की बढ़ोतरी, छमाही में 21,469 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का रिकॉर्ड

    November 5, 2026

    Kullu News : 12 दिसंबर को कुल्लू, मनाली और बंजार न्यायालयों में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    November 5, 2026

    Kullu News : राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी : उपायुक्त

    November 5, 2026

    Kullu News : ट्राउट मछलियों के प्रजनन काल में नदी-नालों में मछली पकड़ने पर चार माह का प्रतिबंध

    November 3, 2026

    Kullu: जिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार, 28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेता

    October 28, 2026

    Kullu News : मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर किया एनसीसी हैंगर का उद्घाटन, विमानन प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा

    October 27, 2026

    Kullu Dussehra 2026: भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ आगाज, देवताओं के मिलन से भक्तिमय हुआ ढालपुर

    October 22, 2026

    लाहौल में दर्दनाक हादसा: चिनाब नदी किनारे गिरी बरातियों की कार, तीन भाइयों समेत चार की मौत

    October 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Aaj Ka Rashifal : आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का सटीक भविष्यफल, शुभ अंक, शुभ रंग और आसान उपाय

    July 18, 2026

    Rampur Bushahr: तनु ड्राइविंग स्कूल की टीम ने एबीवीपी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

    February 2, 2026

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय रामपुर में CSCA 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

    September 29, 2026

    Mandi Road Accident: शिकारी देवी मंदिर के पास गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत; दो घायल

    May 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में अवशेष जलाने पर प्रशासन सख्त, उल्लंघन पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई

    January 2, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री ने 16वें वित्तायोग के अध्यक्ष से राजस्व घाटा अनुदान जारी रखने का आग्रह किया

    July 15, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 5 5 4
    Users Today : 0
    Total Users : 129554
    Total views : 252784
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.