Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 9
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla News : सोशल मीडिया पर सूट खरीदने के नाम पर महिला से 46 हजार की ठगी

    शिमला के बालूगंज में सोशल मीडिया पर सूट खरीदने के नाम पर महिला से करीब 46 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई। पार्सल भेजने के बहाने 15 से 20 ट्रांजेक्शन करवाए गए। शिकायत के बाद साइबर क्राइम सेल ने मामला बालूगंज पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस जांच कर रही है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला| राजधानी शिमला के बालूगंज क्षेत्र में ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर सूट खरीदने के विज्ञापन के झांसे में आई एक महिला को करीब 46 हजार रुपये गंवाने पड़े। महिला ने विज्ञापन में पसंद आया सूट ऑर्डर किया था, लेकिन पार्सल भेजने के बहाने उससे कई बार पैसे ट्रांसफर करवाए गए। इसके बावजूद उसे सूट नहीं मिला।

    पार्सल भेजने के बहाने करवाए कई ट्रांजेक्शन

    जानकारी के अनुसार, मामला सितंबर के आखिरी सप्ताह का है। सूट ऑर्डर करने के बाद महिला को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कई कॉल आए। कॉल करने वालों ने पार्सल भेजने और अन्य प्रक्रियाओं का हवाला देकर महिला से अलग-अलग रकम ट्रांसफर करवाई। महिला आरोपियों के झांसे में आकर कई दिनों तक पैसे भेजती रही। इस दौरान उसने करीब 15 से 20 ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 46 हजार रुपये ठगों के बताए खातों में जमा कर दिए। जब काफी समय बीतने के बाद भी सूट नहीं पहुंचा, तो महिला को अपने साथ धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ।

    महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई। इसके बाद दोनों ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने साइबर क्राइम सेल शिमला के कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत भी दी। शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम सेल ने मामले को आगामी जांच के लिए बालूगंज पुलिस स्टेशन भेज दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

     

    #ARBtimes #CyberCrime #CyberCrimeCell #CyberFraud #CyberHelpline1930 #DigitalFraud #HimachalNews #himachalpradesh #OnlineFraud #OnlineShoppingFraud #ShimlaNews #Shimlapolice #SocialMediaScam
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleआज का राशिफल 09 अक्तूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    Next Article Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Accident: रामपुर बस हादसा: दो की मौत, 21 घायल, प्रशासन ने बांटी राहत राशि

    October 9, 2026

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    October 9, 2026

    Himachal High Court : वन संपदा की तस्करी पर हाईकोर्ट सख्त, आधुनिक तकनीक नहीं अपनाने पर वन विभाग को फटकार

    October 8, 2026

    Himachal High Court : रामपुर के स्ट्रीट वेंडर्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बेदखली और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

    October 8, 2026

    Shimla: पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक होगी सेना भर्ती रैली

    October 7, 2026

    Una News : नकड़ोह में पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, थाना प्रभारी घायल; 14.50 ग्राम चिट्‌टा बरामद

    October 7, 2026

    Nauni University : कुलपति का रजिस्ट्रार बदलने का फैसला सरकार ने किया निरस्त, सिद्धार्थ आचार्य बहाल

    October 7, 2026

    Himachal Police Recruitment: कांस्टेबल भर्ती के 734 पदों के लिए फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानें जिलावार तारीखें

    October 7, 2026

    Shimla News: नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी और पुनर्वास की गुणवत्ता पर प्रशासन का विशेष फोकस

    October 6, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा, चंडीगढ़-मोहाली से दो गिरफ्तार

    October 6, 2026

    Kangra News: कांगड़ा के डमटाल में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार पर केस

    October 5, 2026

    Kangra News: पालमपुर के होटल में पुलिस की दबिश, महिला समेत पांच गिरफ्तार; 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

    October 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 9 7 1
    Users Today : 52
    Total Users : 125971
    Total views : 246873
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.