Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
क्राइम

Himachal : विमल नेगी की मौत मामले में एमडी-निदेशक पर आत्महत्या के लिए उकसाने केस

ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 20, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
विमल नेगी (फाइल फोटो)

शिमला के बीसीएस में बुधवार को सड़क पर बैठकर चीफ इंजीनियर विमल नेगी के लिए इंसाफ मांगते परिजन-कर्मचारी।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

शिमला। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन (HPPCL)के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने HPPCL के एमडी हरिकेश मीणा और निदेशक देसराज पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को परिजनों, HPPCL के कर्मचारियों समेत आम लोगों ने बिलासपुर, शिमला और किन्नौर में विरोध प्रदर्शन किया था। सुबह कर्मचारियों ने बिलासपुर एम्स के बाहर प्रदर्शन कर विमल नेगी के लिए इंसाफ मांगा और वहीं, दोपहर बाद शिमला में HPPCL के बीएससी कार्यालय के बाहर परिजनों और कर्मचारियों ने अफसरों के निलंबन की मांग को लेकर धरना शुरू किया। देर रात तक वे धरने पर बैठे रहे और आरोपी अधिकारियों के निलंबन की मांग पर अड़े रहे। रात साढ़े 10 बजे धरना समाप्त हुआ।

निदेशक देसराज सस्पेंड, हरिकेश को एमडी पद से हटाया, एसीएस को सौंपी जांच

मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए HPPCL के निदेशक (इलेक्ट्रिकल) देसराज को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, हरिकेश मीणा को भी एमडी पद से हटा दिया है। सरकार ने दोनों अधिकारियों को पदों से हटाने के बाद पूरे मामले की जांच एसीएस (गृह) ओंकार शर्मा को सौंपी है। एसीएस परिजनों और कर्मचारियों से बातचीत कर 15 दिन में सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगे। बुधवार को सुबह विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने का आश्वासन दिया। दोपहर बाद परिजनों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मीणा और देसराज को निलंबित करने की मांग की, जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया और उनके कार्यालय में प्रवेश पर भी रोक लगा दी।

अधिकारियों पर विमल नेगी को प्रताड़ित करने का आरोप

बता दें कि मुख्य अभियंता विमल नेगी 10 मार्च से लापता थे और 18 मार्च को उनका शव बिलासपुर स्थित गोबिंदसागर झील में मिला। नेगी के लापता होने के बाद उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एचपीपीसीएल के एमडी हरिकेश मीणा और निदेशक देसराज समेत अन्य उच्च अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। उधर, राज्य सरकार ने आरोपी अधिकारियों को हटाने के बाद निदेशक ऊर्जा राकेश प्रजापति को एमडी और निदेशक सिविल सुरेंद्र कुमार को निदेशक (इलेक्ट्रिकल) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

 

#HimachalNews #himachalpradesh #HPPCL #JusticeForVimalNegi
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla : हर्षिता की उड़ान; बर्फ से जीतकर देश के लिए लाई पदक
Next Article Himachal : चिट्टा तस्करी में शामिल अफसरों पर कार्रवाई की तैयारी, एंटी ड्रग एक्ट लाएगी सरकार
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Mandi : रिटायर्ड अफसर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.14 करोड़ की ठगी, ED और क्राइम ब्रांच के अफसर बन धमकाया

July 1, 2026

Accident: रामपुर के जोगनी में दर्दनाक सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; चालक की मौत, चार घायल

June 26, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर के पशाडा गांव में दर्दनाक हादसा: सेब बगीचे में काम करते समय 33 फीट नीचे गिरने से युवक की मौत

June 24, 2026

Accident: नौरी के पास सतलुज नदी में गिरी कार, कड़ी मशक्कत के बाद चालक का शव बरामद

June 16, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की तत्परता रंग लाई, 5 घंटे में लापता नाबालिग को सकुशल खोज निकाला

June 15, 2026

चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

June 14, 2026

Shimla Sanjauli Murder: हरियाणा की रहने वाली स्कूल संचालिका की शिमला में गोली मारकर हत्या

June 14, 2026

Kangra : पंजाब नंबर की कार से 264.6 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन राज्यों में नशा फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 12, 2026

Chamba News : पंचायत चुनाव की रंजिश में दो घरों को आग लगाई, 11 लोगों पर मामला दर्ज

June 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 4 8
Users Today : 32
Total Users : 113848
Total views : 226730
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.