Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 11
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    भाजपा का अल्टीमेटम, नाहन की सड़कें 15 दिन में न सुधरीं तो होगा उग्र आंदोलन

    नाहन में सड़कों की खराब हालत को लेकर भाजपा ने मोगीनंद में किया प्रदर्शन। चेताया कि 15 दिनों में सड़कें दुरुस्त न हुईं तो उग्र आंदोलन होगा। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 29, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    नाहन में सड़कें दुरुस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते भाजपाई।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नाहन 

    नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदतर हालत को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने औद्योगिक क्षेत्र मोगीनंद में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने किया। इस मौके पर विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। डॉ. बिन्दल ने कहा कि सड़कों को पहाड़ों की भाग्य रेखा कहा जाता है, लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार के निकम्मेपन के कारण ये भाग्य रेखाएं अब गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। नाहन विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की हालत इतनी खस्ता है कि हर समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, जबकि सरकार और स्थानीय विधायक मौन हैं।

    भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर सड़कें ठीक नहीं की गईं, तो जनता को उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के साथ खड़ी है और सड़कों की दयनीय स्थिति को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिंदल ने आरोप लगाया कि सड़कों में पड़े गड्ढों को ठीक करने के बजाय उनमें सिर्फ मिट्टी डालकर खानापूर्ति की जा रही है। बरसात में यह मिट्टी दलदल और कीचड़ में बदल जाती है, जबकि अब बरसात के बाद पूरे क्षेत्र में धूल उड़ रही है, जिससे लोगों का जीवन दूभर हो गया है।

    इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा प्रदेश एससी मोर्चा अध्यक्ष मनीष चौहान, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा समेत यशपाल शर्मा, सुलेमान, इस्लाम, राजीव चौधरी, संदीप तोमर, कमल शर्मा, रतन चौधरी, रामचंद्र, डॉ. मित्तल, रमन भारद्वाज, नितिन गोयल, अंकुर राणा, पुष्पा रानी, हंसराज आदि उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #BindalWarning #BJPProtest #DrBindal #HimachalNews #HimachalPolitics #Nahan #NahanRoads #RoadCondition
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: हिमाचल के राज्यपाल ने कुल्लू-चंबा आपदा पीड़ितों को राहत सामग्री भेजी
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर टैक्सी यूनियन ने साडा पर्ची से छूट की मांग करते हुए SDM को सौंपा ज्ञापन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kullu: किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अक्टूबर में रामपुर में किसान सभा का राज्य स्तरीय सम्मेलन

    September 11, 2026

    BJP: शिमला जिला परिषद में भाजपा का परचम, 2027 के बदलाव का बजा बिगुल : भाजपा मंडल रामपुर

    September 10, 2026

    Shimla News: शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया अध्यक्ष और भरत कलांटा उपाध्यक्ष निर्वाचित

    September 10, 2026

    Rampur Bushahr: सिटी जोन रामपुर की विशेष बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन

    September 10, 2026

    Rampur Bushahr: शपथ पत्र और पावर ऑफ अटॉर्नी शुल्क बढ़ाना जनविरोधी : कौल सिंह नेगी

    September 7, 2026

    Shimla : अगर सरकार कर्मचारी हितैषी है तो कर्मचारी-पेंशनर धरने पर क्यों : जयराम ठाकुर

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr: भारतीय जनता युवा मोर्चा रामपुर मंडल की मासिक बैठक आयोजित

    August 31, 2026

    Kullu: 412 मेगावाट परियोजना प्रभावित किसानों का निरमंड में प्रदर्शन, लंबित रॉयल्टी और मुआवजे की मांग

    August 26, 2026

    Rampur Bushahr: चुन्नी लाल रामपुर के अध्यक्ष, शिमला जिले में कांग्रेस एससी विभाग के छह ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

    August 25, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर भाजपा नेता कौल सिंह ने सरकार को घेरा

    August 25, 2026

    Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में सफाई कर्मचारियों से अतिरिक्त काम करवाने का विरोध

    August 24, 2026

    BJP: नरैन-ब्रांदली और बरदाश-ब्रांदली सड़क की बदहाली पर भाजपा ने जताई चिंता

    August 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 2 9 4
    Users Today : 55
    Total Users : 122294
    Total views : 240977
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.