Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पहली बार भाजपा का कब्जा, 5 वार्ड जीतकर बदला सियासी समीकरण
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    पहाड़ी राज्यों के लिए अलग आपदा जोखिम सूचकांक की मांग, वित्त आयोग अध्यक्ष से मिले सीएम सुक्खू

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamSeptember 12, 2025Updated:November 15, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नई दिल्ली/शिमला

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगड़िया से भेंट कर राज्य की वित्तीय स्थिति और प्राकृतिक आपदाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने वित्त आयोग से आग्रह किया कि पहाड़ी राज्यों के लिए अलग आपदा जोखिम सूचकांक (Disaster Risk Index ) तैयार किया जाए, क्योंकि हिमालयी क्षेत्र की आपदा स्थितियां मैदानी राज्यों से बिल्कुल अलग हैं।

    तीन साल में हिमाचल को 15,000 करोड़ का नुकसान

    मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में हिमाचल प्रदेश को भूस्खलन, बादल फटना, हिमस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं से 15,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है और अनगिनत लोगों की जानें गई हैं। पर्यावरण और बुनियादी ढांचे को हुआ नुकसान भी बेहद गंभीर है। उन्होंने याद दिलाया कि सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2025 में टिप्पणी की थी कि राजस्व अर्जन के लिए पर्यावरण और प्रकृति से समझौता नहीं किया जा सकता, क्योंकि इससे पूरे प्रदेश को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    राजस्व घाटा अनुदान सालाना 10 हजार करोड़ तय करने की मांग

    सुक्खू ने कहा कि हिमाचल का 67 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र वन भूमि है, जिससे राज्य के पास राजस्व बढ़ाने के सीमित विकल्प हैं। इसके बावजूद सरकार को संवैधानिक दायित्वों के तहत आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करानी पड़ती हैं। उन्होंने आग्रह किया कि राजस्व घाटा अनुदान की निरंतरता बनी रहनी चाहिए और इसकी न्यूनतम राशि 10,000 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष तय की जाए।

    50,000 करोड़ के ग्रीन फंड का दिया सुझाव

    मुख्यमंत्री ने वित्त आयोग से आग्रह किया कि हिमाचल जैसे राज्यों की ओर से देश को प्रदान की जा रही पारिस्थितिकीय सेवाओं के एवज में 50,000 करोड़ रुपये का वार्षिक “ग्रीन फंड” सृजित किया जाए। यह फंड किसी योजना के रूप में या विशेष केंद्रीय सहायता के तहत पूंजी निवेश के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि वृक्ष रेखा से ऊपर बर्फ से ढके ठंडे रेगिस्तानी क्षेत्रों को भी घने और मध्य-घने जंगलों में शामिल किया जाए, क्योंकि इन क्षेत्रों का पारिस्थितिकी तंत्र आपस में गहराई से जुड़ा हुआ है।

    आपदा जोखिम सूचकांक में सुधार की आवश्यकता

    सुक्खू ने कहा कि 15वें वित्त आयोग की ओर से तैयार किया गया आपदा जोखिम सूचकांक (DRI) पर्वतीय राज्यों की वास्तविक स्थिति को नहीं दर्शाता। इसमें भूस्खलन, जंगल की आग, हिमस्खलन और ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड जैसी आपदाओं को शामिल नहीं किया गया है, जबकि इनकी आवृत्ति हिमालयी राज्यों में तेजी से बढ़ रही है। कम DRI स्कोर होने की वजह से हिमाचल को पर्याप्त आपदा राहत संसाधन नहीं मिले। पहाड़ी राज्यों के लिए अलग DRI तैयार कर, उसी आधार पर विशेष राहत फंड का गठन किया जाए।

    #16th Finance Commission #Arvind Panagariya #CM Sukhvinder Singh Sukhu #Disaster Risk Index #Green Fund Demand #Hill States #Himachal Pradesh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

    April 29, 2026

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.