Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Kinnaur: किन्नौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, जलाया पुतला

    किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में कांग्रेस ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 28, 2026Updated:September 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रिकांगपिओ

    किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी की अध्यक्षता में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया और चुनाव आयुक्त का पुतला भी जलाया।

     

    https://arbtimes.in/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-28-at-4.50.28-PM.mp4

    प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाती रही है।

    उन्होंने एक अंग्रेजी समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव आयोग के दो आयुक्तों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े विभिन्न फैसलों पर लिखित आपत्तियां दर्ज की थीं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण और नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का चुनाव आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। कांग्रेस नेता ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव और मुख्य चुनाव आयुक्त को दिए गए कानूनी संरक्षण को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आपत्तियों के बावजूद ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया।

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूचियों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आयोग को उठ रहे सवालों का जवाब सार्वजनिक रूप से देना चाहिए।

    प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। निगम भंडारी ने कहा कि यदि चुनाव आयोग से जुड़े सवालों का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस अपने आंदोलन को और तेज करेगी।

     

    #AmitShah #ARBtimes #Congress #CongressProtest #ElectionCommission #GyaneshKumar #himachalpradesh #kinnaur #KinnaurNews #NarendraModi #ReckongPeo
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleEducation: तकलेच में जिला स्तरीय अंडर-14 माइनर गेम्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
    Next Article Education: चायल-कोटी महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता शुरू
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026

    Rampur BJP: 26 अक्टूबर को नोगली में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे जयराम ठाकुर

    October 23, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा रामपुर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और जयराम ठाकुर के प्रवास की तैयारियों पर मंथन

    October 19, 2026

    ABVP: अभाविप रामपुर विभाग का अभ्यास वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे नए दायित्व

    October 19, 2026

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026

    BJP: रामपुर सहकारी बैंक में कामकाज प्रभावित, स्टाफ की कमी पर नरेश चौहान ने उठाए सवाल

    October 14, 2026

    Himachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kullu: उपायुक्त कुल्लू ने लिया वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों का विस्तृत जायजा

    August 28, 2025

    Shimla: भट्टाकुफर भवन हादसा: जांच को समिति गठित, फोरलेन कार्य की होगी निगरानी

    July 3, 2025

    Lavi Mela: लवी मेले में रस्साकशी का रोमांच, ज्यूरी की टीम ने जीता 1.11 लाख रुपये का खिताब

    November 7, 2026

    Shimla : हिमाचल में हाईवे-फोरलेन पर रील बनाने पर अब सीधी एफआईआर, डीजीपी के निर्देश

    October 28, 2025

    Crime News: बायोलिया बाईपास के पास कार से 6 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

    October 19, 2026

    Chandigarh : पीजीआई चंडीगढ़ में समर वेकेशन 16 मई से, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू

    May 1, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 2 4
    Users Today : 33
    Total Users : 128924
    Total views : 251807
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.