Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Himachal : नाबालिग नातिन से यौन अपराध में नाना को पांच साल की सजा, 8 हजार जुर्माना

    हिमाचल में नाबालिग नातिन से यौन अपराध के मामले में अदालत ने नाना को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 8 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। अदालत ने मामले में पेश साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोष साबित होने के बाद यह फैसला सुनाया।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, धर्मशाला | धर्मशाला की फास्ट ट्रैक विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिग नातिन से यौन अपराध के मामले में दोषी नाना को पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 8 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने की स्थिति में उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। फैसला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय लक्ष्मी की विशेष पॉक्सो अदालत ने सुनाया।

    मामला धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले एक क्षेत्र का है। पुलिस थाने में इस संबंध में फरवरी 2025 में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार नाबालिग पीड़िता अपने नाना के साथ रहती थी। उसने पुलिस को दी शिकायत में नाना पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाए गए। जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मामले को सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया गया।

    अदालत में पेश किए 25 गवाह

    मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत के समक्ष कुल 25 गवाह पेश किए। इसके अलावा पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट सहित अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों को भी अदालत के समक्ष रखा गया। अभियोजन पक्ष ने गवाहों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने का प्रयास किया। अदालत ने मामले की पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का अवलोकन करने के बाद आरोपी को दोषी करार दिया। इसके बाद अदालत ने उसे पांच वर्ष के कठोर कारावास और 8 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने आदेश में स्पष्ट किया कि यदि दोषी जुर्माने की राशि अदा नहीं करता है तो उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से उप जिला न्यायवादी नवीना राही ने पैरवी की, जबकि नायब कोर्ट यशपाल ने सहयोग किया।

     

    #ARBtimes #ChildProtection #CourtVerdict #CrimeNews #DharamshalaNews #HimachalCrime #HimachalNews #himachalpradesh #KangraNews #LegalNews #MinorCase #POCSO #POCSOCase #SexualOffence
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal High Court : भानुपल्ली-लेह रेललाइन के लिए 538 बीघा भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना रद्द
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal High Court : भानुपल्ली-लेह रेललाइन के लिए 538 बीघा भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना रद्द

    October 1, 2026

    Court: पोक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 वर्ष कारावास की सजा

    September 30, 2026

    Himachal High Court : समान काम के लिए समान वेतन संवैधानिक अधिकार, विभाग अलग होने से नहीं कर सकते भेदभाव

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr News : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, पांच हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Himachal News : डीएलएड की 739 रिक्त सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग 28 सितंबर को

    September 26, 2026

    Kangra News : पालमपुर की महिला को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर 15 लाख ठगे, पुलिस अधिकारी बनकर किया फोन

    September 26, 2026

    Himachal High Court : पति के चरित्र पर बेबुनियाद आरोप और सेना के अधिकारियों से शिकायत मानसिक क्रूरता

    September 24, 2026

    Kangra News : ऑनलाइन निवेश में करोड़ों के मुनाफे का झांसा, सेवानिवृत्त अधिकारी से 1.23 करोड़ की साइबर ठगी

    September 22, 2026

    Himachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट

    September 19, 2026

    Himachal High Court : 12 साल में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

    September 18, 2026

    Himachal High Court : शादीशुदा बेटी को नौतोड़ जमीन से नहीं किया जा सकता वंचित, सरकार को पट्टा जारी करने का आदेश

    September 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 8 8 4
    Users Today : 14
    Total Users : 124884
    Total views : 245259
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.