Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: विक्रमादित्य सिंह

    दूधालटी में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। विक्रमादित्य सिंह ने पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर दिया जोर।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 6, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला ग्रामीण के दूधालटी में विशेष संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम में महिला की समस्या सुनते लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    ग्राम पंचायत दूधालटी में ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ को लेकर विशेष संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ का शुभारंभ आगामी 2 अक्तूबर को किया जाएगा। योजना के तहत टूटू विकास खंड से करीब 782 परिवारों का चयन किया गया है। वर्तमान चरण में आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2026 निर्धारित है।

    उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि निर्धारित मानदंडों के अनुसार अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना में शामिल कर उन्हें विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पात्र परिवारों का अधिक से अधिक पंजीकरण करने और उन्हें योजनाओं व उनसे मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार ने विभिन्न योजनाओं के लिए बजट का प्रावधान किया है, लेकिन योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब इनका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और समाज के सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि लोगों से प्राप्त सुझावों के आधार पर योजना को और बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करीब 900 करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं।

    कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री के समक्ष विभिन्न जनसमस्याएं भी रखीं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के निर्देश दिए।

    विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी

    कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी टूटू बृजेश पाठक, तहसील कल्याण अधिकारी सतीश शर्मा, पशुपालन विभाग की वेटरनरी ऑफिसर डॉ. नेहा सूद, कृषि विकास अधिकारी टूटू कांता शर्मा, महिला एवं बाल कल्याण विभाग की सुपरवाइजर नीलम शर्मा, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक दीपक दत्याल, हॉर्टिकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर डीपी शर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता पूनम चंद्रिका ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

    प्रदेश में करीब 1.80 लाख जरूरतमंद परिवारों की पहचान

    राज्य सरकार की ओर से जरूरतमंद परिवारों की पहचान के लिए व्यापक सर्वेक्षण करवाया गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा आठ चरणों में किए गए सर्वेक्षण के बाद प्रदेश में करीब दो लाख अति निर्धन एवं जरूरतमंद परिवार चिन्हित किए गए हैं। इनमें लगभग 85 से 90 हजार परिवार ऐसे बताए गए हैं, जिन्हें अब तक बीपीएल सूची में स्थान नहीं मिला है अथवा वे किसी सरकारी कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं।

    परिवार की जरूरत के अनुसार योजनाओं से जोड़ा जाएगा

    योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि प्रत्येक चयनित परिवार की वास्तविक जरूरत का आकलन कर उसे उपयुक्त सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। इसके लिए उपायुक्तों को योजना के दायरे में आने वाले परिवारों की आवश्यकताओं का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। अगले दो वर्षों के दौरान चयनित परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए विशेष तंत्र के माध्यम से कार्य किया जाएगा।

    पात्र परिवारों को 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली और महिलाओं को 1500 रुपये की सहायता

    योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रतिमाह 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली तथा पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा पक्के मकान से वंचित पात्र परिवारों को आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता से जोड़ने का प्रावधान भी किया गया है।

    पारदर्शी प्रक्रिया से होगा पात्र परिवारों का चयन

    सरकार ने योजना के तहत पात्र परिवारों के चयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला, उपमंडल और विकास खंड स्तर पर प्रक्रिया निर्धारित की है। चयन प्रक्रिया में उपायुक्त, एसडीएम और बीडीओ की महत्वपूर्ण भूमिका तय की गई है। अपात्र परिवारों के चयन की स्थिति में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात भी कही गई है।

    20 सितंबर तक आवेदन का अवसर

    वर्तमान चरण में ऐसे परिवारों को भी योजना में शामिल होने का अवसर दिया जा रहा है, जिनमें 27 वर्ष से कम आयु का बेसहारा व्यक्ति, 59 वर्ष से अधिक आयु का वृद्धजन, विधवा, अविवाहित, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला अथवा परिवार का मुखिया 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाला हो। वर्तमान चरण में परिवार की वार्षिक आय सीमा 75 हजार रुपये निर्धारित बताई गई है।

    पात्र परिवार अपने आवेदन संबंधित ग्राम पंचायत, विकास खंड कार्यालय अथवा एसडीएम (सिविल) कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन, सत्यापन और अनुशंसा की प्रक्रिया 20 सितंबर 2026 तक पूरी की जानी है।

    कोई जरूरतमंद परिवार लाभ से वंचित न रहे

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उनके सामाजिक और आर्थिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त करना है। सरकार का संकल्प है कि पात्र परिवारों की वास्तविक जरूरतों की पहचान कर उन्हें एकीकृत रूप से सहायता उपलब्ध करवाई जाए, ताकि वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें।

    #ARBtimes #Doodhalti #GovernmentSchemes #HimachalNews #himachalpradesh #ShimlaNews #ShimlaRural #VikramadityaSingh #WelfareSchemes #मुख्यमंत्री_अपना_परिवार_सुखी_परिवार #शिमला_ग्रामीण #सरकारी_योजनाएं #हिमाचल_समाचार
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण
    Next Article Crime: रामपुर में दो अलग मामलों में 13.31 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Himachal High Court का बड़ा फैसला: अनुबंध अवधि भी मानी जाएगी सेवा में, वरिष्ठता-पेंशन समेत मिलेंगे सभी लाभ

    September 6, 2026

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने केंद्र के समक्ष उठाया कैन उर्वरक की उपलब्धता का मामला

    September 5, 2026

    HPU MA Education Admission 2026 : प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 20 सितंबर को तय होगी पात्रता

    September 4, 2026

    Shimla : HIMUDA CEO नियुक्ति रद्द: हाईकोर्ट ने नियुक्ति को बताया नियमों के खिलाफ

    September 4, 2026

    Shimla News : चौपाल में स्कूली बच्चों से भरी निजी गाड़ी खाई में गिरी, छात्रा की मौत; 7 बच्चे घायल

    September 4, 2026

    Teachers’ Day 2026 : हिमाचल के 26 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को होगा सम्मान

    September 4, 2026

    Krishna Janmashtami 2026: आज मध्यरात्रि 11:57 बजे से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

    September 4, 2026

    Shimla News : सहकार सदन का होगा कायाकल्प, 2.85 करोड़ से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    September 3, 2026

    Shimla News: जनगणना-2027 का दूसरा चरण शुरू, 1697 गणनाकार घर-घर पहुंचेंगे; पूछे जाएंगे 40 सवाल

    September 3, 2026

    Shimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी

    September 3, 2026

    Shimla: मेडिकल अफसर भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार को एक महीने में सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्देश

    September 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 7 5 3
    Users Today : 52
    Total Users : 121753
    Total views : 240004
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.