एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
रामपुर विकास खंड में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 सितंबर से 15 अक्तूबर तक छह चरणों में पंचायत समिति सभागार रामपुर में आयोजित होगा। इसमें विकास खंड की 39 ग्राम पंचायतों के कुल 313 प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य भाग लेंगे।
सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी रामपुर अंकुश ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की क्षमता का निर्माण करना और उन्हें पंचायतों के प्रभावी संचालन, कर्तव्यों तथा जिम्मेदारियों की आवश्यक जानकारी प्रदान करना है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक चरण में निर्धारित ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। संबंधित पंचायत सचिवों को सभी प्रतिनिधियों की प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
चरणवार प्रशिक्षण कार्यक्रम
7 से 10 सितंबर: सरपारा, लबाना-सदाना, गानवी, फांचा, जघोरी, क्याव और कूट।
14 से 17 सितंबर: बधाल, बोंडा, ल्यावल-ज्यूरी, सराहन, शाहदर और रंगोरी।
21 से 24 सितंबर: किननू, मशनू, दोंफदा, फूंचा, गोपालपुर, सनारसा, निरथ और कुहल।
28 सितंबर से 1 अक्तूबर: धार-गौरा, झाकड़ी, रचोली, सिंगला और डंसा।
5 से 8 अक्तूबर: लालसा, देवठी, भडावली, मुनिश, तकलेच, कलेडा-मझेवली और निथ्य।
12 से 15 अक्तूबर: काशापाट, दरकाली, बहाली, नरेन, पलजारा, देवनगर और दत्तनगर।
प्रशिक्षण के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों की योजना बनाने, पंचायत के दायित्वों के निर्वहन और पंचायत व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
