Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
स्पोर्ट्स

धर्मशाला में 14 को भिड़ेंगे भारत–साउथ अफ्रीका, कल से ऑफलाइन भी मिलेंगे टिकट

धर्मशाला में 14 दिसंबर को भारत–साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। मैच के लिए ऑफलाइन टिकटों की बिक्री कल से HPCA काउंटर पर शुरू होगी। पढ़ें खबर
ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
एडन मारक्रम और सूर्य कुमार यादव : Source - Google

धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 14 दिसंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबले के लिए जहां पहले से ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू की गई थी, वहीं अब 11 दिसंबर से स्टेडियम के बाहर काउंटर पर ऑफलाइन टिकट भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

HPCA की ओर से स्टेडियम परिसर के साथ टिकट काउंटर स्थापित किया जा रहा है। सुबह 10 बजे टिकट बिक्री शुरू होगी और यह पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी। सबसे सस्ता टिकट 1500 रुपये का होगा जबकि प्रीमियम श्रेणी का टिकट 20,000 रुपये तक मिलेगा। पांच टी-20 मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला कटक में खेला गया था, जिसमें भारत ने शानदार जीत हासिल की। अब दूसरा मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में वीरवार को होना है।

स्टेडियम आम पर्यटकों के लिए बंद, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मुकाबले को ध्यान में रखते हुए बुधवार से स्टेडियम आम लोगों और पर्यटकों के प्रवेश के लिए बंद कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों, HPCA और प्रशासन ने मैदान के अंदर किसी भी अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगा दी है। मैच के बाद ही स्टेडियम को फिर से आम पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। स्टेडियम और आसपास सुरक्षा कड़ी की गई है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने मैच वाले दिन यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए योजना तैयार कर ली है ताकि बाहर से आने वाले दर्शकों और स्थानीय लोगों को समस्या न हो।

धर्मशाला में पर्यटन और व्यवसाय को मिलेगा बढ़ावा

धर्मशाला में हमेशा से क्रिकेट मैच पर्यटन को बढ़ावा देते रहे हैं, और इस बार भी होटल कारोबारियों को इसकी काफी उम्मीद है। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि मैच के दौरान पर्यटकों की संख्या बढ़ने से बाजारों में रौनक लौट आती है। धर्मशाला के दर्शक और बाहरी राज्यों से आने वाले क्रिकेट प्रेमी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि भारत इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करेगा और पर्वतीय स्टेडियम की खूबसूरती के बीच क्रिकेट का रोमांच चरम पर दिखाई देगा।

और पढ़ें : >> भारत ने पहले T20 में साउथ अफ्रीका को 101 रन से हराया | सीरीज में 1-0 की बढ़त

#ARBtimes #Cricket #CricketLovers #CricketTickets #DharamshalaT20 #IndiaCricket #IndiaSouthAfrica #INDvsSA #T20Cricket #TeamIndia
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleKinnaur: पीएनडीटी एक्ट पर किन्नौर क्षेत्रीय अस्पताल में बैठक, कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर दिया गया जोर
Next Article Rampur Bushahr: रामपुर और आनी से मंडी भेजी गईं 25 विशेष बसें, ग्रामीण यात्रियों को झेलनी पड़ेगी दिक्कत
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Rohru: युवाओं के चरित्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका, बुशहर क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर बोले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

June 30, 2026

NJHPS: नाथपा झाकड़ी में खेलों का रोमांच: येलो टीम ने जीती महिला क्रिकेट, वाइपर्स एफसी बना फुटबॉल चैंपियन

June 29, 2026

Rampur Bushahr: पाटबंगला मैदान में खेलों की गूंज, पहले दिन पुलिस, पीजी कॉलेज, वोल्टेज वॉरियर्स और राजस्व विभाग विजयी

June 28, 2026

Shimla: उपायुक्त अनुपम कश्यप ने खिलाड़ियों संग बैठकर किया भोजन, आत्मीय व्यवहार ने जीता सभी का दिल

June 28, 2026

Rampur Bushahr: लव ब्रदर्स स्पार्टन बने DJ Nation Sports Fest 2026 क्रिकेट चैंपियन, चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि पर किया कब्जा

June 26, 2026

Boxing: अंतरराष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री बोले— खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं

June 24, 2026

Boxing: शिमला के रिज मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप, विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने किया शुभारंभ

June 23, 2026

Boxing: राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आदवती और अंकुश चमके

June 18, 2026

INDW vs PAKW T20 World Cup : भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, मंधाना की फिफ्टी और दीप्ति का पंजा

June 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 5 5
Users Today : 39
Total Users : 113855
Total views : 226751
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.