Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
राजनीति

Shimla: हिमाचल प्रदेश VC नियुक्ति संशोधन अधिनियम राजपत्र में जारी, युवा कांग्रेस के संघर्ष की जीत-छत्तर सिंह ठाकुर

ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
छत्तर सिंह ठाकुर, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

युवा कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के कृषि, बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालयों में वाइस–चांसलर नियुक्तियों में पारदर्शिता और संवैधानिक प्रक्रियाओं की रक्षा के लिए निरंतर और संगठित आंदोलन चलाया। Dr. YS Parmar University of Horticulture and Forestry, नौणी में VC नियुक्ति को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रारंभ से ही तथ्यात्मक आपत्तियाँ उठाईं कि यह प्रक्रिया विश्वविद्यालय अधिनियम—1986 के अनुरूप नहीं थी और चयन समिति का गठन भी ICAR के दिशा–निर्देशों के विरुद्ध किया गया था।

युवा कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया कि इसी प्रकार की कानूनी खामियों के चलते हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने पलमपुर कृषि विश्वविद्यालय की VC नियुक्ति को अवैध घोषित कर रद्द कर दिया था, जिससे नौणी विश्वविद्यालय की नियुक्ति प्रक्रिया भी समान रूप से त्रुटिपूर्ण सिद्ध हुई।

पिछले एक वर्ष के दौरान युवा कांग्रेस ने प्रेस वार्ताओं, धरना–प्रदर्शनों, ज्ञापन और राजभवन घेराव के माध्यम से यह मांग उठाई कि जब तक अधिनियम में स्पष्ट संशोधन नहीं होता, तब तक किसी भी प्रकार की नियुक्ति या कार्यकाल विस्तार पूरी तरह असंवैधानिक होगा। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर और महासचिव डॉ. रंजीत सिंह वर्मा के नेतृत्व में यह आंदोलन राज्यव्यापी बना और छात्रों, शोधार्थियों व युवाओं को बड़ी संख्या में जोड़ा गया।

युवा कांग्रेस के इस संघर्ष का परिणाम यह रहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने Himachal Pradesh Universities of Agriculture, Horticulture and Forestry (Amendment) Act पारित कर दिया। इस अधिनियम के तहत VC नियुक्ति प्रक्रिया को राज्य सरकार की “aid and advice” के अंतर्गत स्पष्ट रूप से रखा गया है। अधिनियम की धाराओं 2, 23, 24 में संशोधन तथा नई धारा 55-A जोड़ी गई है, जिससे भविष्य में मनमानी नियुक्तियों की संभावना समाप्त हो गई है। यह संशोधन 01 दिसंबर 2025 को राजपत्र में प्रकाशित होकर लागू हो चुका है, जिससे युवा कांग्रेस के सभी तर्क संवैधानिक रूप से मान्य सिद्ध हुए हैं।

युवा कांग्रेस ने इसे प्रदेश के विश्वविद्यालयों, उनकी स्वायत्तता, छात्रों के भविष्य और उच्च शिक्षा की नैतिकता की जीत बताया है। छत्तर सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने छात्र–हितों को प्राथमिकता देते हुए इस संशोधन को लागू किया। युवा कांग्रेस ने भविष्य में भी उच्च शिक्षा में पारदर्शिता, मेरिट–आधारित नियुक्तियों और संवैधानिक प्रक्रियाओं की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

#EducationReforms #HigherEducation #HimachalNews #HimachalPolitics #NauniUniversity #PalampurUniversity #StudentRights #Transparency #UniversityAmendmentAct #VCAppointment #YouthCongress #छात्रहित #युवाकांग्रेस
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla: नावर क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से की भेंट, शिक्षा हब बनने की ओर बढ़ा क्षेत्र
Next Article शीतकालीन सत्र : कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन, NPS के 9 हजार करोड़ रुपये लौटाने की मांग
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: वीबी-जी रामजी योजना पर मुख्यमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं : राकेश डोगरा

June 28, 2026

Rampur Bushahr: एसजेवीएन परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी, मांगों पर वार्ता न होने से बढ़ा रोष

June 19, 2026

Rampur Bushahr: कैन में पेट्रोल-डीजल न मिलने से ठप हो रहे कृषि कार्य, सरकार दे राहत: कौल सिंह नेगी

June 16, 2026

Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप, मरीजों की बढ़ी परेशानी; कौल सिंह नेगी

June 14, 2026

Rampur Bushahr: जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी सीपीआई(एम), संगठन विस्तार का लिया संकल्प

June 12, 2026

BJP: भाजपा मंडल रामपुर ने “विकसित भारत संकल्प” अभियान को लेकर बनाई रणनीति, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

June 8, 2026

Shimla : हार की बौखलाहट में जनादेश और जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही सरकार : जयराम ठाकुर

June 7, 2026

Rampur bushahr: ननखड़ी कॉलेज का विलय छात्र विरोधी फैसला, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय: कौल सिंह

June 6, 2026

Shimla : हिमाचल के 4 नगर निगमों में मेयर पद 5 साल के लिए अनारक्षित, अधिसूचना जारी

June 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 4 2
Users Today : 26
Total Users : 113842
Total views : 226711
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.