Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Himachal News : व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर संविधान की धज्जियां उड़ा रही सुक्खू सरकार : जयराम

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायत चुनाव टालने और आपदा प्रबंधन पर सुक्खू सरकार को घेरा। कबड्डी विजेताओं से मिले। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 26, 2025Updated:April 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो
    ​धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने सरकार पर व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार करने का आरोप लगाया है। मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव स्थगित करने के लिए बेतुके तर्क दे रही है। एक तरफ मुख्यमंत्री दावा करते हैं कि सब कुछ तहस-नहस हो गया है, वहीं लोक निर्माण मंत्री कहते हैं कि मात्र 10-15 सड़कें ही बंद हैं। जयराम ठाकुर ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा, आपदा के 5 महीने बाद भी सरकार डैमेज रिपोर्ट तैयार नहीं कर पाई है। आपदा प्रबंधन कानून लागू है, वहीं सरकार अपने 3 साल पूरे होने पर 20 हजार की भीड़ जुटाकर जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। काम रोको प्रस्ताव के तहत पंचायत चुनाव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सदन में मौजूद ही नहीं थे, जबकि जवाबदेही उन्हीं की है।

    ​राज्य निर्वाचन आयोग के काम में हस्तक्षेप का आरोप

    पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा शुरू से ही चुनाव टालने की थी। उन्होंने कहा कि यह सरकार और चुनाव आयोग के बीच सीधा टकराव है। जब आयोग ने आरक्षण रोस्टर मांगा, तो सरकार ने उस पर रोक लगा दी। आयोग की ओर से पंचायत सीमाएं फ्रीज करने के बावजूद, सरकार कैबिनेट से पुनर्सीमांकन के आदेश जारी कर रही है। जयराम ठाकुर ने इसे चुनाव आयोग के अधिकारों का हनन बताया और कहा कि भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
    ​

    रोजगार और नियुक्तियों के आंकड़ों पर सरकार खामोश

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार विधायकों की ओर से पूछे गए तीखे सवालों को स्थगित कर रही है। उन्होंने सवाल दागा कि क्या सरकार के पास पिछले 3 सालों में दिए गए रोजगार, सलाहकारों/ओएसडी की नियुक्तियों और सेवा विस्तार के आंकड़े नहीं हैं? या फिर आंकड़े इतने शर्मनाक हैं कि सरकार जनता का सामना नहीं कर सकती?
    ​

    कबड्डी वर्ल्ड कप विजेताओं के साथ ली सेल्फी

    राजनीतिक हमलों के बीच, जयराम ठाकुर ने हिमाचल की बेटियों की उपलब्धि पर खुशी भी जाहिर की। दिल्ली से कांगड़ा आते समय उनकी मुलाकात महिला कबड्डी वर्ल्ड कप विजेता टीम की सदस्य पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और चंपा ठाकुर से हुई। जयराम ठाकुर ने खिलाड़ियों के साथ सेल्फी ली और कहा, “हमारी बेटियां दुनिया भर में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रही हैं। इन चैंपियंस के साथ यात्रा करना मेरे लिए गर्व का क्षण था।”
    ​

    #ARBtimes #BJPHimachalPradesh #BJPPolitics #HimachalNews #HimachalPradeshNews #hpnews #JairamThakur #todayhpnews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi: एसआईएस इंडिया लिमिटेड में 150 सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर पदों पर भर्ती, मंडी जिले में 2 से 5 दिसम्बर तक साक्षात्कार
    Next Article Rampur Bushahr: लवी मेला मैदान में सबलेटिंग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, कई दुकानदारों पर गिरायी गाज
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026

    Rampur BJP: 26 अक्टूबर को नोगली में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे जयराम ठाकुर

    October 23, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा रामपुर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और जयराम ठाकुर के प्रवास की तैयारियों पर मंथन

    October 19, 2026

    ABVP: अभाविप रामपुर विभाग का अभ्यास वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे नए दायित्व

    October 19, 2026

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026

    BJP: रामपुर सहकारी बैंक में कामकाज प्रभावित, स्टाफ की कमी पर नरेश चौहान ने उठाए सवाल

    October 14, 2026

    Himachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    दैनिक राशिफल 20 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    May 20, 2026

    दैनिक राशिफल 29 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    March 29, 2026

    Delhi : कल से शुरू होगी CUET-UG, एनटीए ने एडमिट कार्ड किए जारी

    May 12, 2025

    Rampur Bushahr: गणित संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, इशिता बनी अध्यक्ष

    October 30, 2025

    Shimla: आत्मनिर्भर हिमाचल के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती सर्वोच्च प्राथमिकता: सुक्खू

    June 11, 2025

    युग हत्याकांड: हिमाचल हाईकोर्ट ने दो दोषियों की फांसी उम्रकैद में बदली, एक को मिली राहत

    September 23, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 9
    Users Today : 1
    Total Users : 128969
    Total views : 251873
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.