Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कांगड़ा

    Kangra News: कांगड़ा के डमटाल में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार पर केस

    कांगड़ा के डमटाल में मायके आई 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला कमरे में फंदे से लटकी मिली। मां की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा |  कांगड़ा जिले के डमटाल क्षेत्र में मायके आई 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रविवार सुबह महिला अपने कमरे में पंखे से लटकी मिली। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है। वहीं, मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विवाहिता की पहचान सिमरन शर्मा निवासी डमटाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सिमरन की शादी करीब छह महीने पहले पंजाब के मुकेरियां क्षेत्र के अश्वनी शर्मा के साथ हुई थी। महिला कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी।

    सुबह घर के काम में जुटी थी सिमरन

    परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह सिमरन की दिनचर्या सामान्य थी। उसने घर के काम में मां का हाथ बंटाया और खाना बनाने में भी सहयोग किया। इसके बाद उसकी मां ने उसे पठानकोट जाने के लिए तैयार होने को कहा। कुछ समय बाद जब सिमरन कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने उसे आवाज दी। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद कमरे का दरवाजा खोला गया तो सिमरन पंखे से चुन्नी के सहारे लटकी हुई मिली। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल इंदौरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर डमटाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ शव को कब्जे में लिया। बाद में नागरिक अस्पताल नूरपुर में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस के अनुसार कमरे से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

    मां की शिकायत पर चार लोगों पर एफआईआर

    महिला की मां मधु ने ससुराल पक्ष पर बेटी को दहेज के लिए परेशान करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। उनके बयान के आधार पर पुलिस ने सिमरन के पति अश्वनी शर्मा, सास, ससुर और ननद के खिलाफ बीएनएस की धारा 80(2), 108 और 3(5) के तहत मामला दर्द कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

     

    #ARBtimes #BNS #CrimeNews #Damtal #HimachalNews #himachalpradesh #Kangra #KangraNews #MarriedWomanDeath #Nurpur #PoliceInvestigation
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKangra News: पालमपुर के होटल में पुलिस की दबिश, महिला समेत पांच गिरफ्तार; 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद
    Next Article Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव, प्रधान और महासचिव पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Dharamshala: चिट्टा तस्करी में संलिप्त 51 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, 246 पंचायतों की होगी मैपिंग

    November 19, 2026

    Crime News: शिमला में चिट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार; 15 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 18, 2026

    Crime News: शादी के दिन टेंट हाउस संचालक फरार, दो परिवारों को ऐन वक्त पर दिया धोखा

    November 17, 2026

    Cyber Crime: सुजानपुर में सरकारी नौकरी के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी, बेटे को नौकरी दिलाने का दिया था झांसा

    November 17, 2026

    Accident: पशाड़ा कैंची के पास कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, दो घायल

    November 16, 2026

    Crime: हरियाणा से गिरफ्तार हुआ चिट्टा तस्करी का मुख्य सप्लायर, 72 ग्राम हेरोइन बरामद, 1.02 लाख रुपये नकद जब्त

    November 16, 2026

    Shimla: नशा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PIT-NDPS एक्ट के तहत 8 और आदतन तस्कर निरुद्ध

    November 10, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026

    Shimla News : रोहड़ू के होटल में मृत मिला 32 वर्षीय युवक, नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका

    November 10, 2026

    Mandi News : खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के तहत मंडी में होंगे आठ खेलों के मुकाबले

    November 10, 2026

    Una Crime: दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर दंपती की मौत

    November 9, 2026

    Gambling: बद्दी में जुआ खेलते 10 व्यक्ति गिरफ्तार, 9.18 लाख रुपये नकद बरामद

    November 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: शिंगला में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, देव मिलन बना मुख्य आकर्षण

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में एमएड द्वितीय सेमेस्टर का शत-प्रतिशत परिणाम, प्रीति चौहान प्रथम

    April 25, 2026

    नशे की काली कमाई पर पुलिस का वार, ऊना में तस्कर की 85.75 लाख की संपत्ति फ्रीज

    August 21, 2026

    Bilaspur: ग्रेजुएट सेल्स ट्रेनी के 2 पदों के लिए साक्षात्कार 4 अक्तूबर को बिलासपुर में

    September 29, 2025

    SFI रामपुर ने विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन, कॉलेज पाठ्यक्रम बहाली और बस सेवाओं की बहाली की उठाई मांग

    August 3, 2026

    Kinnaur: गुरगुरी गांव में सड़क निर्माण और बस सेवा शुरू होने पर ग्रामीणों ने मंत्री जगत सिंह नेगी का जताया आभार

    October 14, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 4 8 1
    Users Today : 0
    Total Users : 129481
    Total views : 252657
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.