Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    • Rampur Bushahr: झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता शपथ
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Rampur Bushahr: शिंगला में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, देव मिलन बना मुख्य आकर्षण

    रामपुर के शिंगला में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। देव मिलन, शोभा यात्रा और नाटी नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 19, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    उपमंडल रामपुर के शिंगला में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। रामपुर क्षेत्र में भगवान परशुराम द्वारा स्थापित चार ठहरियों में हर वर्ष इस पर्व को मनाने की परंपरा रही है।

    रविवार को कनिष्ठ ठहरी शिंगला में आयोजित कार्यक्रम में चारों देवताओं की मौजूदगी में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान भगवान परशुराम के रथ की भव्य शोभा यात्रा और देवताओं का आगमन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में इस ऐतिहासिक देव मिलन के साक्षी बने।

    https://arbtimes.in/wp-content/uploads/2026/04/WhatsApp-Video-2026-04-19-at-5.58.13-PM.mp4

    कार्यक्रम का आयोजन देवता साहिब यज्ञेश्वर मंदिर, शिंगला में किया गया। इसकी शुरुआत देवताओं के आगमन और विधि-विधान के साथ हुई। मंदिर समिति द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई।

    यह परंपरा तीन वर्ष पूर्व ज्येष्ठ ठहरी जाहरू नाग मंदिर, शनेरी से शुरू हुई थी। इसके बाद हर वर्ष अलग-अलग ठहरियों में इस आयोजन को किया जा रहा है और इस बार शिंगला को इसका सौभाग्य मिला।

    दिनभर चले इस धार्मिक आयोजन में भजन-कीर्तन और देव धुनों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर ग्रामीणों ने नाटी नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक रंग भी बिखेरे।

    नोग घोड़ी चार ठहरी देव समिति के प्रधान बहादुर लाल शर्मा ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष बारी-बारी से चारों ठहरियों में किया जाता है, जिसमें सभी ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिलता है। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे।

    ब्राह्मण समाज रामपुर के अध्यक्ष राम रतन शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जी की जयंती उनकी शयन स्थली ग्राम शिंगला में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सभी ब्राह्मणों ने एक स्वर में भगवान परशुराम के पदचिह्नों पर चलने और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

    उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर दुराचारियों का अत्याचार बढ़ा, तब भगवान परशुराम ने 21 बार उनका विनाश कर धर्म की स्थापना की और अंत में पृथ्वी का दान कर मानवता को आदर्श संदेश दिया।

    #DevMilan #DevtaTradition #HimachalCulture #HimachalNews #HinduFestival #NatiDance #ParshuramJayanti #RampurBushahr #ReligiousEvent #Shingla
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Kangra Cyber Fraud: रिटायर्ड सैन्य अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 16 लाख की ठगी

    May 16, 2026

    दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    April 26, 2026

    Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

    April 23, 2026

    Rohru: राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 का भव्य आगाज़, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शुभारंभ

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को: सेवा, समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश

    April 18, 2026

    Maha Shivratri 2026 : जानें 4 प्रहर की पूजा का मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि

    February 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 6 2 6
    Users Today : 49
    Total Users : 108626
    Total views : 216920
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.