Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
धर्म एवं संस्कृति

Rohru: राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 का भव्य आगाज़, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शुभारंभ

रोहड़ू में राज्य स्तरीय मेला 2026 का शुभारंभ विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया। पांच दिवसीय मेले में संस्कृति, विकास और पौधारोपण अभियान को मिला बढ़ावा।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
रोहड़ू में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ध्वाजारोहण कर राज्य स्तरीय मेले का शुभारंभ करते हुए

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रोहड़ू

राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 का शुभारंभ आज रामलीला ग्राउंड, रोहड़ू में विधायक रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र मोहन लाल ब्राक्टा द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ध्वजारोहण कर मेले के आयोजन की औपचारिक घोषणा की।

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं तथा नई पीढ़ी को समृद्ध परंपराओं से परिचित कराते हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

https://arbtimes.in/wp-content/uploads/2026/04/IMG_9163.mp4

उन्होंने जानकारी दी कि पहले यह मेला तीन दिनों तक आयोजित होता था, लेकिन इस वर्ष देवता शिकड़ू महाराज की आज्ञा से इसे पांच दिनों तक विस्तारित किया गया है। इससे क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नागरिक अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर रहा है। साथ ही सड़कों के उन्नयन कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे बागवानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिल रही है। रोहड़ू से चिड़गांव सड़क के उन्नयन पर लगभग 20 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा ‘यूनिवर्सल कार्टन’ योजना शुरू की गई है, जिससे बागवानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। इसके अलावा, सरकार ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लागू कर कर्मचारियों को राहत दी है।

विधायक ने युवाओं से नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान करते हुए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की अपील की।

इस वर्ष मेले को पौधारोपण अभियान से भी जोड़ा गया है, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न मंदिर समितियां सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। इस दौरान विधायक ने प्रतिनिधियों को देवदार के पौधे भेंट किए। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक लगभग 15 हजार पौधों की मांग प्राप्त हो चुकी है।

मेला समिति के अध्यक्ष धर्मेश रामौत्रा ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया और पांच दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के दौरान एसडीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़ू और सरस्वती विद्या मंदिर समोली के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर कांग्रेस मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष शिवपाल ठाकुर, मेला समिति व मंदिर समिति के सदस्य, अधिकारीगण और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

#AppleBelt #CulturalFestival #DevCulture #HimachalNews #himachalpradesh #localnews #OPS #PlantationDrive #Rohru #RohruMela2026
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: शिंगला में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, देव मिलन बना मुख्य आकर्षण
Next Article दैनिक राशिफल 20 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Rampur Bushahr: ज्ञान, संस्कार और भक्ति से सजा ज़ोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम

June 29, 2026

Rampur Bushahr: छड़ी यात्रा मार्ग के शीघ्र निरीक्षण का आश्वासन, प्रतिनिधिमंडल ने उठाई मांग

June 27, 2026

Rampur Bushahr: 26 से 28 जून तक आयोजित होगा जिला स्तरीय नोगली मेला, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

June 23, 2026

Kinnaur: रारंग में 5 दिवसीय राज्य स्तरीय गुरु संज्ञास मेले का शुभारंभ, उपायुक्त किन्नौर ने किया उद्घाटन

June 20, 2026

Rampur Bushahr: श्रीखंड महादेव इको-टूरिज्म यात्रा को मिलेगा नया स्वरूप, रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण पर बनी रणनीति

June 18, 2026

Parama Ekadashi 2026 : आज रखा जाएगा परमा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

June 11, 2026

Kinnaur: जनजातीय क्षेत्रों के विकास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषी ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई : जगत सिंह नेगी

June 9, 2026

Shimla: शिमला ग्रीष्मोत्सव में नशा उन्मूलन हेतु थीम आधारित महानाटी ‘MAA’ का होगा आयोजन

June 3, 2026

HP TET 2026: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने 1,440 आवेदन किए रद्द, 32,531 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल होंगे

June 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 1 9
Users Today : 3
Total Users : 113819
Total views : 226654
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.