Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में कर्मचारियों को अगले माह से 3% महंगाई भत्ता, CM सुक्खू ने की घोषणा

    मुख्यमंत्री ने शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के सम्मेलन में की घोषणा
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 15, 2025Updated:November 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री ,हिमाचल प्रदेश

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य सरकार अगले माह से कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) प्रदान करेगी। यह भत्ता अक्टूबर माह के वेतन के साथ नवंबर में जारी किया जाएगा। साथ ही एक अप्रैल से सितंबर 2025 तक का एरियर दिवाली से पहले कर्मचारियों के खातों में डाल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन सम्मेलन में की। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की भलाई की चिंता है और बजट भाषण में किए गए वादे को अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य की वित्तीय स्थिति पहले चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन अब सुधार के बाद सरकार कर्मचारियों को राहत देने में सक्षम हुई है।

    महंगाई भत्ते के बकाया की अदायगी पर फैसला जल्द

    सुक्खू ने कहा कि जुलाई 2023 से मार्च 2025 तक के महंगाई भत्ते की बकाया राशि की अदायगी पर जल्द निर्णय लिया जाएगा और इस संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने बिजली बोर्ड में रिक्त पदों को भरने और लंबित पदोन्नतियों पर शीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मियों को सेवा के दौरान घायल होने की स्थिति में सरकार मुआवजा देगी। साथ ही, बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन योजना (OPS) सहित अन्य मामलों पर भी जल्द निर्णय लिया जाएगा।

    सरकार के फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को लाभ

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन की स्मारिका का विमोचन किया। यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों ने इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं, जिन पर उन्होंने सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन दिया। सरकार के फैसले से प्रदेश के करीब पौने दो लाख सरकारी कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। दिवाली से पहले डीए और एरियर का भुगतान कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। लंबे समय से महंगाई भत्ते की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को अब इसका लाभ मिलने जा रहा है।

    #ARBtimes #EmployeesNews #HimachalEmployees #HimachalGovernment #HimachalGovt #HimachalNews #HimachalUpdate #StateNews #SukhvinderSinghSukhu #महंगाईभत्ता #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: कुल्लू में आबकारी टीम ने बजौरा और भुंतर से 47 पेटियाँ अवैध शराब जब्त की
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर की आरुषि सूद ने कनाडा के मैकगिल यूनिवर्सिटी से मास्टर्स इन फाइनेंस की डिग्री हासिल की
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    RampurBushahr: पशु रोगी कल्याण समिति की पहली बार हुई बैठक, रेबीज हेल्पलाइन नंबर जारी

    May 17, 2025

    Shimla: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बगैन स्कूल निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया, रिहाली मेला में भाग लिया

    August 16, 2025

    Shimla: जिला प्रशासन हर आपदा से निपटने को पूरी तरह तैयार: अनुपम कश्यप

    July 1, 2025

    जयराम बोले -अधिकारियों के हाथों की कठपुतली बने मुख्यमंत्री, सीएस की नियुक्ति पर उठाए सवाल

    May 27, 2026

    Shimla: वॉलीबॉल में जिला शिमला रहा प्रथम, राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत: रोहित ठाकुर

    October 17, 2025

    दैनिक राशिफल 29 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    March 29, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 0
    Users Today : 4
    Total Users : 128960
    Total views : 251863
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.