Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, September 9
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal : नौणी विश्वविद्यालय पहुंचे उप राष्ट्रपति धनखड़, छात्रों से संवाद में हिमाचल के योगदान की प्रशंसा

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 7, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल के नौणी स्थित बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में प्रदर्शनी का अवलोकन करते उप राष्ट्रपति। फोटो : एक्स

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    सोलन। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों और फैकल्टी सदस्यों से “विकसित भारत: युवा कृषि वैज्ञानिक दृष्टिकोण और संकल्प” विषय पर संवाद किया। धनखड़ ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश एक निर्णायक दौर से गुजर रहा है, और युवाओं की भागीदारी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को देश की दृढ़ सैन्य शक्ति का उदाहरण बताया और कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब देश को अपने सैन्य अभियानों पर कोई स्पष्टीकरण नहीं देना पड़ा।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीरभूमि है और पाकिस्तान जैसे दुश्मनों को जवाब देने में हिमाचल के सपूतों का योगदान अविस्मरणीय है। साथ ही उप राष्ट्रपति ने छात्रों से किसानों की समस्याओं के समाधान खोजने और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल ने विश्वविद्यालय की शोध और शैक्षणिक उपलब्धियों को साझा किया। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। सांसद सुरेश कश्यप भी इस मौके पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद उप राष्ट्रपति सड़क मार्ग से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस टीएस ठाकुर के निवास पहुंचे। इसके बाद वह चंडीगढ़ रवाना हुए और वहां से बंगलूरू जाएंगे।

    उप राष्ट्रपति शुक्रवार को शिमला पहुंचे थे। अनाडेल हेलीपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उनका भव्य स्वागत किया। वह राजभवन शिमला में विशेष “मोनाल कक्ष” में ठहरे थे। शुक्रवार शाम को उप राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओकओवर में मुलाकात की। यहां उन्होंने हिमाचल में चल रही विकास परियोजनाओं और योजनाओं पर चर्चा की थी।

    #Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu #Developed India 2047 #Himachal Pradesh News #Nauni University #Operation Sindoor #Shimla News #Veer Saput Himachal #Vice President Visit 2025 #उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ #उप राष्ट्रपति दौरा 2025 #Vice President Jagdeep Dhankhar #ऑपरेशन सिंदूर #नौणी विश्वविद्यालय #मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू #विकसित भारत 2047 #वीर सपूत हिमाचल #शिमला समाचार #हिमाचल प्रदेश खबरें
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal : शादी के बाद 2.5 लाख और गहने लेकर फरार हो गई धोखेबाज दुल्हन
    Next Article Himachal : सुक्खू को योजनाएं बंद करने में ही सुख मिलता है : जयराम का हमला
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026

    HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

    July 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 0 4 3
    Users Today : 67
    Total Users : 122043
    Total views : 240511
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.