Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिमला

Shimla : हिमाचल में राज्य किसान आयोग का होगा गठन, विधेयक को लोकभवन से मंजूरी

ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

हिमाचल प्रदेश में किसानों के हितों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार की ओर से प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश राज्य किसान आयोग के गठन का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल ने विधानसभा से पारित विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद नया कानून लागू हो गया है। विधि विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।

कृषि, बागवानी और पशुपालन गतिविधियों पर रखेगा नजर

नए राज्य किसान आयोग का दायरा व्यापक होगा। आयोग कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन, औषधीय पौधों की खेती, मधुमक्खी पालन, रेशम उत्पादन, खाद्य, चारा और रेशा उत्पादन समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कार्यों की निगरानी करेगा। किसानों की समस्याओं और कृषि क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर आयोग सरकार को सुझाव भी देगा। आयोग में कृषि और बागवानी विश्वविद्यालयों के कुलपति, बागवानी विभाग, पशुपालन विभाग और मत्स्य विभाग के निदेशक पदेन सदस्य होंगे। वहीं कृषि विभाग के निदेशक आयोग के सदस्य सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कौन बन सकता है राज्य किसान आयोग का अध्यक्ष?

कानून के अनुसार आयोग का अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होगा। अध्यक्ष ऐसा प्रगतिशील या व्यावसायिक किसान होना चाहिए, जिसके पास कम से कम स्नातक की डिग्री हो और घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय कृषि परिदृश्य का पर्याप्त ज्ञान हो। इसके अलावा कृषि, बागवानी या पशुपालन क्षेत्र में कम से कम पांच वर्ष का प्रशासनिक अनुभव अनिवार्य होगा। मार्केटिंग बोर्ड, एपीएमसी या सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य करने का अनुभव भी इस पात्रता में शामिल माना जाएगा। राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष और गैर-सरकारी सदस्य अधिकतम पांच वर्ष या 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक अपने पद पर बने रह सकेंगे। आयोग को जांच करने, रिपोर्ट तैयार करने और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं। राज्य किसान आयोग के गठन से प्रदेश के किसानों, बागवानों और पशुपालकों से जुड़े मुद्दों के समाधान को संस्थागत रूप मिलेगा। साथ ही कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में नीतिगत सुधारों तथा किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए आयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

#AgricultureNews #BreakingNews #FarmersCommission #FarmersWelfare #HimachalFarmersCommission #HimachalNews #himachalpradesh #Horticulture #HPGovernment #ShimlaNews
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous Articleदैनिक राशिफल 27 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
Next Article जयराम बोले -अधिकारियों के हाथों की कठपुतली बने मुख्यमंत्री, सीएस की नियुक्ति पर उठाए सवाल
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Kangra : हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में लगेगा कचरा टैक्स; जानें किस श्रेणी को देना होगा कितना मासिक शुल्क

July 12, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद हिमाचल सरकार सख्त: मंदिरों के चढ़ावे के लिए नई SOP जारी; दानपात्रों में डबल लॉक

July 12, 2026

Shimla : चमियाना अस्पताल में ₹23 करोड़ की 3-टेस्ला MRI मशीन शुरू, मेडिकल कॉलेजों में ₹125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेटेड लैब्स

July 12, 2026

Himachal : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सुक्खू सरकार ने 17 IAS और 22 HAS अधिकारियों के किए तबादले; देखें पूरी लिस्ट

July 11, 2026

किन्नौर में पर्यावरण नुकसान पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार और कंपनी को नोटिस, ‘लाडा’ व ‘सीएसआर’ फंड पर मांगा जवाब

July 11, 2026

Shimla : हिमाचल सचिवालय में स्टेनो टाइपिस्ट भर्ती के नए नियम लागू: अब 12वीं नहीं ग्रेजुएशन जरूरी

July 10, 2026

HP Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती शुरू; आज से करें ऑनलाइन आवेदन, जानें योग्यता और नियम

July 10, 2026

हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

July 10, 2026

Monsoon: मानसून को लेकर शिमला प्रशासन अलर्ट: DDMA बैठक में तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को 24×7 सतर्क रहने के निर्देश

July 9, 2026

Shimla: ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जुड़ेंगी शिमला की सभी 412 ग्राम पंचायतें, भारतनेट परियोजना से मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

July 9, 2026

Shimla : हिमाचल के पेंशनरों को बड़ी राहत: अब डाकघरों में भी बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

July 9, 2026

Shimla : मनरेगा की जगह नई योजना मंजूर नहीं, हिमाचल पर बढ़ेगा अतिरिक्त वित्तीय बोझ : मुख्यमंत्री

July 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 0 8 2
Users Today : 1
Total Users : 115082
Total views : 228920
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.