Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Monsoon: मानसून को लेकर शिमला प्रशासन अलर्ट: DDMA बैठक में तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को 24×7 सतर्क रहने के निर्देश

    शिमला में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक में मानसून तैयारियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने अधिकारियों को 24×7 सतर्क रहने, मौसम अलर्ट पर त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के निर्देश दिए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त अनुपम कश्यप
    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) शिमला की बैठक उपायुक्त एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें आगामी मानसून सीजन को लेकर सभी विभागों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ फील्ड स्तर पर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

    उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी प्रत्येक अलर्ट पर गंभीरता से और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर राहत एवं बचाव अभियान तुरंत शुरू किया जाएगा।

    उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर निगम, अग्निशमन, राजस्व, वन, शिक्षा तथा अन्य संबंधित विभागों को मानसून पूर्व सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए। साथ ही जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने, सड़कों से मलबा हटाने के लिए पर्याप्त मशीनरी और मानव संसाधन उपलब्ध रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने सभी उपमंडल दंडाधिकारियों, तहसीलदारों एवं फील्ड अधिकारियों को 24×7 सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय है और मौसम विभाग की प्रत्येक चेतावनी का तत्काल अनुपालन किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि भारी वर्षा के दौरान नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। जन-धन की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    बैठक में वर्ष 2022 से 2025 तक के आपदा संबंधी आंकड़ों की भी समीक्षा की गई। इस अवधि में जिले में विभिन्न आपदाओं के कारण 283 लोगों की मृत्यु हुई, जिनमें सड़क दुर्घटनाएं (134) सबसे बड़ा कारण रहीं। इसके अलावा भूस्खलन (61), ऊंचाई से गिरने (29), डूबने (21) तथा क्लाउड बर्स्ट (16) की घटनाएं भी प्रमुख रहीं। उपायुक्त ने कहा कि इन आंकड़ों से सीख लेते हुए जोखिम वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

    बैठक में वर्षा के आंकड़े भी प्रस्तुत किए गए। वर्ष 2022 में 884.4 मिमी, 2023 में 1009.4 मिमी, 2024 में 721.5 मिमी तथा 2025 में 1216.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य वर्षा (627.5 मिमी) से क्रमशः 41%, 61%, 15% और 94% अधिक रही। चार वर्षों का औसत वर्षा स्तर भी सामान्य से 52.8 प्रतिशत अधिक दर्ज किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि लगातार सामान्य से अधिक वर्षा को देखते हुए सभी विभागों को उच्च स्तर की तैयारियां बनाए रखनी होंगी।

    बैठक में एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज शर्मा, एडीएम (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, एसडीएम शिमला शहरी ओशिन शर्मा, डीएसपी वरुण पटियाल, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #AnupamKashyap #DDMA #DisasterManagement #HimachalNews #himachalpradesh #Monsoon2026 #MonsoonAlert #RainAlert #Shimla #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जुड़ेंगी शिमला की सभी 412 ग्राम पंचायतें, भारतनेट परियोजना से मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट
    Next Article Aaj Ka Rashifal : मेष से मीन राशि तक, कैसा रहेगा आपका दिन? जानें भाग्यशाली अंक और उपाय
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla : HRTC का अनुबंध कर्मचारी 4.50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, रोहड़ू के अणु में पुलिस की कार्रवाई

    August 24, 2026

    हिमाचल में NHM कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: वेतन में भारी बढ़ोतरी, 7 साल की सेवा पर 3% इंक्रीमेंट

    August 24, 2026

    Shimla : कम्याणा हिल ट्रेल पर HASTPA का हरित संदेश: साइकिलिंग के साथ पौधरोपण और बोनसाई

    August 23, 2026

    Shimla : राजस्थान सरकार को हाईकोर्ट की फटकार: ‘पौंग बांध विस्थापितों को जैसलमेर के रेगिस्तान में न धकेलें’

    August 22, 2026

    Shimla : पुलिस कांस्टेबल भर्ती में होमगार्ड जवानों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट, 5 सितंबर तक बढ़े आवेदन

    August 22, 2026

    Himachal Congress: काम नहीं कर सकते तो खुद पद छोड़ दें, कांग्रेस का पदाधिकारियों को दो टूक संदेश

    August 21, 2026

    Shimla : भाजपा सांसदों को सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं, सरकार अपने तीन साल के विकास का हिसाब दे : सुरेश कश्यप

    August 20, 2026

    Shimla : वित्तीय तंगी न्याय के अधिकार में बाधा नहीं बन सकती, न्यायिक स्टाफ की देरी पर हाईकोर्ट सख्त

    August 20, 2026

    Shimla : 5 से 10 मीट्रिक टन के कोल्ड स्टोर बनाने पर बागवानों को मिलेगी 50% सब्सिडी

    August 20, 2026

    Shimla : हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र कल से, 10 बैठकों में गूंजेंगे आपदा, नशे और सड़कों के मुद्दे

    August 20, 2026

    Shimla: आपदा प्रभावित योजनाओं की मरम्मत के प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर भेजें : उपायुक्त

    August 19, 2026

    Shimla : अनुबंध ड्राइंग मास्टरों को हाईकोर्ट से राहत: शुरुआती तारीख से सेवा वरिष्ठता व पेंशन के लिए गिनने के आदेश

    August 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 0 0 9 1
    Users Today : 121
    Total Users : 120091
    Total views : 237197
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.