Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    मंडी

    Mandi : कैंसर की सटीक पहचान करेगा AI: IIT मंडी के वैज्ञानिकों ने विकसित किया BioFastNet मॉडल

    IIT मंडी के वैज्ञानिकों ने BioFastNet नाम का AI मॉडल विकसित किया है, जो 97.81% सटीकता के साथ FTIR जांच के आंकड़ों का विश्लेषण कर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की पहचान को तेज और आसान बनाएगा।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी 

    भविष्य में कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों की पहचान अब पहले से कहीं अधिक तेज और सटीक तरीके से हो सकेगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान IIT मंडी के वैज्ञानिकों ने इस दिशा में एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बायोफास्टनेट (BioFastNet – जैव-चिकित्सीय स्पेक्ट्रल विश्लेषण के लिए खंडित अटेंशन आधारित ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क) नाम का एक आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस AI आधारित मॉडल विकसित किया है। यह मॉडल अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब में होने वाली FTIR जांच के जटिल आंकड़ों का स्वतः विश्लेषण कर डॉक्टरों को बीमारी के शुरुआती संकेत समझने और सही समय पर इलाज का निर्णय लेने में मदद करेगा।

    विशेषज्ञों पर घटेगी निर्भरता, बचेगा समय

    वर्तमान में अस्पतालों और प्रयोगशालाओं में फूरियर ट्रांसफॉर्म इंफ्रारेड (FTIR) तकनीक का उपयोग किया जाता है। लेकिन इसके आंकड़ों के विश्लेषण के लिए विशेषज्ञों, विशेष सॉफ्टवेयर और कई लंबी तकनीकी प्रक्रियाओं की आवश्यकता होती है। IIT मंडी की ओर से विकसित यह AI मॉडल बिना किसी जटिल प्री-प्रोसेसिंग के सीधे जांच के ‘रॉ डेटा’ (कच्चे आंकड़ों) का विश्लेषण कर सकता है। इससे न सिर्फ जांच रिपोर्ट जल्दी तैयार होगी, बल्कि विशेषज्ञों पर निर्भरता भी कम होगी।

    दावा, 97.81% सटीकता के साथ किया प्रदर्शन

    यह महत्वपूर्ण शोध IIT मंडी के ‘इंडियन नॉलेज सिस्टम एंड मेंटल हेल्थ एप्लीकेशंस सेंटर’ और ‘सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स’ में किया गया है। इ परीक्षण के दौरान बायोफास्टनेट ने फंक्शनल ग्रुप प्रेडिक्शन डाटासेट पर 97.81 प्रतिशत की शानदार सटीकता (Accuracy) हासिल की, जो मौजूदा अन्य AI मॉडलों से काफी बेहतर है। IIT मंडी के सहायक आचार्य डॉ. प्रफुल हंबर्डे के अनुसार, भविष्य में इस तकनीक का उपयोग कैंसर ऊतक विश्लेषण, हिस्टोपैथोलॉजी, संक्रमण फैलाने वाले सूक्ष्मजीवों की पहचान, ब्लड टेस्ट और दवाओं की गुणवत्ता जांच में किया जा सकेगा। तकनीक शोध के अंतिम चरण में है। मरीजों पर इसका क्लीनिकल परीक्षण होना अभी बाकी है। नियामक मंजूरी और व्यावसायिक एकीकरण के बाद ही इसका अस्पतालों में नियमित उपयोग शुरू हो सकेगा।

    #AIinHealthcare #ARBtimes #ArtificialIntelligence #BioFastNet #CancerDetection #FTIRSensing #HealthcareTech #IITMandi #MedicalScience
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleकसौली में सनसनीखेज वारदात: प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार
    Next Article Education: रामपुर महाविद्यालय में मेजर जनरल नरेंद्र सिंह चौहान का प्रेरणादायी व्याख्यान, विद्यार्थियों को दिए
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Mandi: मंडी में खाद्य वस्तुओं की नई अधिकतम दरें तय, ढाबों में मीट-चिकन से लेकर दाल-सब्जी तक के रेट निर्धारित

    August 20, 2026

    Mandi: हैम रेडियो आपदा के समय वैकल्पिक संचार का विश्वसनीय माध्यम : उपायुक्त अपूर्व देवगन

    August 20, 2026

    Mandi : चंडीगढ़-मनाली NH पर टनल नंबर 12 में दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, 3 लोगों की मौत और 8 घायल; 2 गंभीर

    August 20, 2026

    Himachal : आईटीआई में खाली सीटों के लिए स्पॉट राउंड काउंसलिंग 8 अगस्त से, जानें आवेदन प्रक्रिया और तिथियां

    August 7, 2026

    Job: आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त को मंडी में कैंपस इंटरव्यू

    August 5, 2026

    Mandi : फोरलेन पर वोल्वो बस से 143 ग्राम चिट्टा बरामद; कुल्लू के युवक-युवती गिरफ्तार

    July 29, 2026

    Job: हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 400 पदों पर भर्ती, 3 अगस्त को मंडी में कैंपस इंटरव्यू

    July 28, 2026

    Mandi News : 22 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा; पीछे छोड़ गई 2 साल की मासूम बेटी

    July 26, 2026

    मंडी में बड़ा हादसा: मां सिमसा मंदिर जा रहे परिवार पर गिरी पहाड़ी से चट्टान; महिला की मौके पर मौत, 7 घायल

    July 24, 2026

    Mandi : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : जमीन के म्यूटेशन के बदले मांगी 2 लाख की घूस; कानूनगो, पटवारी और सहायक गिरफ्तार

    July 24, 2026

    JOB: फिटर और वेल्डर के 50 पदों पर भर्ती, 18 जुलाई को मंडी में होगा साक्षात्कार

    July 15, 2026

    JOB: मंडी में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 13 से 17 जुलाई तक होंगे इंटरव्यू

    July 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 9 4 2 2
    Users Today : 3
    Total Users : 119422
    Total views : 236176
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.