Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: शिलाई व भरमौर में महिला मतदाता लिंग अनुपात में उल्लेखनीय सुधार: नंदिता गुप्ता

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 26, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    election

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन विभाग के विशेष प्रयासों से शिलाई और भरमौर विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाता लिंग अनुपात में पिछले 45 दिनों के भीतर उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह पहली बार है जब इतने कम समय में इस स्तर का सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है।

    उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन (2025) के अनुसार प्रदेश का औसत महिला मतदाता लिंग अनुपात 981 था। हालांकि, शिलाई का अनुपात 820 और भरमौर का 930 था, जो राज्य में क्रमशः सबसे कम और दूसरे सबसे कम थे। सिरमौर जिले का लिंग अनुपात 921 और चंबा जिले का 974 रहा।

    सुधार के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की गई। जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को पंचायत सचिवों द्वारा तैयार किए गए परिवार रजिस्टर के साथ मतदाता सूचियों का पुनः परीक्षण करने के निर्देश दिए गए। इस आधार पर छूटी हुई पात्र महिलाओं की पहचान कर उन्हें पंजीकृत किया गया।

    शिलाई में यह प्रक्रिया जून में शुरू हुई। बूथ लेवल अधिकारियों ने न केवल घर-घर जाकर कार्य किया, बल्कि शिक्षा व रोजगार के कारण बाहर रह रही महिलाओं से फोन पर संपर्क कर ऑनलाइन फॉर्म-6 भरवाया गया और उचित सत्यापन के बाद नाम मतदाता सूची में जोड़े गए।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्वयं 4-5 जून को शिलाई का दौरा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। सभी जिलों को प्रगति रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी जारी किए गए।

    #CEOHimachal #भरमौर #मतदाता_जागरूकता #महिला_सशक्तिकरण #लिंग_अनुपात #शिलाई #हिमाचल_निर्वाचन
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: कारगिल विजय दिवस: शिमला में सेना प्रशिक्षण कमान ने मनाया देशभक्ति का पर्व
    Next Article Rampur Bushahr: नाथपा झाकड़ी परियोजना के विस्थापितों 77 लोगों को मिलेगा ज़मीन का मालिकाना हक, डीड बनाने का सारा खर्च उठाएगा एसजेवीएन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026

    HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

    July 12, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

    July 8, 2026

    Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

    July 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 2 5 9
    Users Today : 109
    Total Users : 118259
    Total views : 234405
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.