Author: ATUL RAJ

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किन्नौर महोत्सव कमेटी की अध्यक्ष एवं उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने की। इस दौरान महोत्सव के आयोजन स्थल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव 30 अक्तूबर से 2 नवंबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस बार महोत्सव का आयोजन महात्मा गांधी पार्क, रिकांग पिओ में किया जाएगा। चार दिवसीय महोत्सव में किन्नौर की समृद्ध…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, पर्यटन, सामाजिक समानता, शिक्षकों की गैर-शैक्षणिक ड्यूटी, नशे और विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल किए और मांगें रखीं। संवाद के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचोली की एक छात्रा ने स्कूल भवन निर्माण की मांग उठाई। छात्रा ने बताया कि विद्यालय वर्तमान में दो स्थानों पर संचालित हो रहा है और एक स्थान पर भवन निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने मांग…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड, एमएड एवं डिग्री कॉलेज बालना-नोगली के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार के नेतृत्व में संस्थान तथा बालना-नालटीनाल गांव का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से अवगत करवाया। डॉ. मुकेश कुमार ने संस्थान से लगते खस्ताहाल मार्ग का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष उठाते हुए इसकी आवश्यक मरम्मत और सुधार करवाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण विद्यार्थियों, प्रशिक्षुओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रामपुर एचपीएस में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2026 तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान-2026 का समापन किया गया। विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान के दौरान स्वच्छता, जनभागीदारी, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान के समापन अवसर पर 2 अक्तूबर को रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह की उपस्थिति में परियोजना से प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य स्थानीय समुदाय, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों और सहयोगी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर काशापाट स्कूल को जल्द नया भवन मिलने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूल भवन निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। काशापाट पंचायत के प्रधान प्यासू मल की ओर से रखी गई विभिन्न मांगों पर मुख्यमंत्री ने एक वर्ष के भीतर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। क्षेत्र में सड़क सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां सड़क निर्माण के लिए वन विभाग की भूमि की आवश्यकता नहीं है, वहां काम को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, वन भूमि से…

Read More