एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल दत्तनगर में डॉ. विपिन जिष्टु ने प्रधानाचार्य के पद का कार्यभार संभाल लिया है। शिक्षा एवं विद्यालय प्रशासन के क्षेत्र में करीब 14 वर्षों का अनुभव रखने वाले डॉ. जिष्टु के कार्यभार संभालने से विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर नई पहल की उम्मीद है। डॉ. विपिन जिष्टु ने वर्ष 2012 से 2017 तक आर्मी स्कूल में पांच वर्ष प्रधानाचार्य के रूप में सेवाएं दीं। इसके बाद वर्ष 2018 से 2023 तक पुलिस डीएवी स्कूल अमृतसर में छह वर्ष तथा वर्ष 2024 से 2026…
Author: ATUL RAJ
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तकलेच में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में जिले के 20 ब्लॉकों से करीब 692 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें 519 विद्यार्थी सरकारी विद्यालयों तथा 173 विद्यार्थी निजी विद्यालयों से शामिल हुए। चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी और बैडमिंटन में अपनी खेल प्रतिभा का…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर बहुउद्देशीय भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया और उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उपायुक्त ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। समाज के निर्माण और विकास में उनका योगदान अतुलनीय है। उनके अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन से युवा पीढ़ी को सही दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, उनकी देखभाल तथा उनकी समस्याओं का…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर विश्व रेबीज दिवस 2026 के उपरांत पशुपालन विभाग की ओर से रामपुर उपमंडल के पांच विद्यालयों में एक दिन में रेबीज जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से करीब 1,850 विद्यार्थियों को रेबीज, पशु व्यवहार, सुरक्षित पशु संपर्क और बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर में 800, पीएम श्री पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में 500, राजकीय विद्यालय दत्तनगर में 150, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नीरसू में 50 तथा राजकुमारी रत्नि देवी उत्कृष्ट विद्यालय नोगली में 350 विद्यार्थियों के लिए आयोजित किए गए। पशु…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो कोर्ट), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 2,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामले की जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि घटना 16 दिसंबर 2025 की है। अभियोजन के अनुसार, बाल पीड़िता सुबह स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी मोहिन्द्र शर्मा ने अपनी गाड़ी उसके सामने रोककर उसे स्कूल छोड़ने की बात कही।…