एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के अवसर पर पुलिस विभाग ने आज ‘से टू नो ड्रग्स’ (Say No to Drugs) थीम पर कल रामपुर चौधरी अड्डे पर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें खेलों से जोड़ना था। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह सुबह 6 बजे चौधरी अड्डा से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने जानकारी दी कि मैराथन का आयोजन तीन अलग-अलग आयु वर्गों में किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रतिभागितयों से अपील की कि वे सुबह साढ़े पांच बजे चौधरी अड्डा पहुंच जाएं, ताकि समय पर सभी औपचारिकताएं पूरी पहली दौड़ को 6 बजे रवाना किया जा सके।
मैराथन की तीन श्रेणियां
21 किमी हाफ मैराथन: ओपन वर्ग
8 किमी मिनी मैराथन: अंडर-19 वर्ग
4 किमी दौड़: अंडर-14 वर्ग
“लवी मेला सामाजिक जागरूकता का भी माध्यम”
डीएसपी शर्मा ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्कूलों, खेल संघों और सरकारी विभाग मिलकर भाग लेगें। उन्होंने इस पहल के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “लवी मेला केवल व्यापार और संस्कृति का पर्व नहीं है, बल्कि यह सामाजिक जागरूकता फैलाने का भी एक सशक्त माध्यम है। ‘से टू नो ड्रग्स’ अभियान के जरिए हम नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।” आयोजन के अंत में सभी श्रेणियों के विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
