एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण II) के अंतर्गत, JICA-ODA के सहयोग से कुल्लू जिला के भूट्ठी विवर्स सहकारी समिति में 20 लाभार्थियों के लिए हथकरगा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 17 को किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि डॉ. हेम राज वर्मा, जिला परियोजना प्रबंधक मंडी, और विशेष अतिथि सत्य प्रकाश ठाकुर, भूट्ठी विवर्स सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री, हिमाचल प्रदेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खंड परियोजना प्रबंधक कुल्लू, डॉ जयंत रतना ने भी भाग लिया।
शुभारंभ समारोह में, मुख्यातिथि और विशेष अतिथि ने एक-दूसरे को कुलवी टोपी और मफलर देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त, भूट्ठी विवर्स सहकारी समिति ने खंड परियोजना प्रबंधक और अन्य अधिकारियों का सम्मान किया। विशेष अतिथि सत्य प्रकाश ठाकुर ने प्रशिक्षुओं को हथकरगा प्रशिक्षण की विधियों और इससे आजीविका में सुधार लाने के तरीकों से अवगत कराया। इसके पश्चात जिला परियोजना प्रबंधक डॉक्टर हेम राज वर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। खंड परियोजना प्रबंधक कुल्लू, डॉ# जयंत रतना ने मुख्यातिथि और विशेष अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षुओं को निर्देश दिए कि वे 5 महीने के प्रशिक्षण को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा करें।
