एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां मोबाइल फोन न मिलने से नाराज 13 वर्षीय बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, यूपी के मल्लपुर सिद्धारी गांव के रहने वाले बच्चे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक वह मां से मोबाइल फोन मांग रहा था, लेकिन मां ने पढ़ाई का हवाला देकर मोबाइल देने से मना कर दिया। उसकी इन दिनों परीक्षाएं चल रही थीं।मोबाइल न मिलने से नाराज होकर वह अपने कमरे में चला गया।
मां की साड़ी को कुंडे में बांधकर लगाई फांसी
कुछ देर बाद उसने अपनी मां की साड़ी को कमरे में लगे कुंडे से बांधकर फांसी लगा ली। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। उसे तुरंत नीचे उतारकर जिला अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद आत्महत्या की बात सामने आई है।
यह भी पढ़ें
Solan : करालघाट जंगल में डबल डेथ मिस्ट्री, युवक लटका मिला, युवती जमीन पर मृत
