एआरबी टाइम्स ब्यूरो
बिलासपुर। इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 80 सिक्योरिटी गार्ड और 20 सिक्योरिटी सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 26 अगस्त 2025 को उप-रोजगार कार्यालय, घुमारवीं (जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश) में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने जानकारी दी कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक पास निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को ₹11,500 से ₹25,000 मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
शारीरिक योग्यता (सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड पदों के लिए):
पुरुष उम्मीदवार: न्यूनतम ऊंचाई 5 फुट 7 इंच, वजन 60 किलोग्राम
महिला उम्मीदवार: न्यूनतम ऊंचाई 5 फुट 3 इंच, वजन 48 किलोग्राम
इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 37 वर्ष निर्धारित है। इच्छुक एवं योग्य पुरुष एवं महिला उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि पर उपस्थिति दर्ज करें।