एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मानव सेवा कल्याण समिति के सहयोग से मोतियाबिंद जांच शिविर खनेरी में सफलता पूर्वक आयोजित किया। यह शिविर महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर, खनेरी में संपन्न हुआ, जिसमें रामपुर, ननखड़ी, भावानगर, सैंज और बिथल क्षेत्रों से लगभग 200 लोगों ने भाग लिया।
तहसील कल्याण अधिकारी कर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान 80 लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए हैं। शिविर में समिति के निदेशक केशव राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
उन्होंने आगे बताया कि मोतियाबिंद जांच के लिए आगे भी शिविर आयोजित किए जाएंगे:
26 सितंबर को सिविल अस्पताल नेरवा में
27 सितंबर को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस कुपवी में
29 सितंबर को सिविल अस्पताल चिड़गांव में
इन शिविरों का उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों में आंखों की बीमारियों की पहचान कर उचित इलाज सुनिश्चित करना है।
