एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर परेल के पास एक कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गई। हादसे में एक एमबीबीएस प्रशिक्षु की मौत हो गई, जबकि एक महिला प्रशिक्षु लापता है। दो अन्य प्रशिक्षु घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब ढाई बजे हुआ। कार में सवार चारों प्रशिक्षु चिकित्सक मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे थे। लापता प्रशिक्षु की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे में एक की मौत हो गई, एक लापता है और दो घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
