Mandi: मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.033 किलोग्राम चरस और 16 ग्राम चिट्टा बरामद, कई गिरफ्तार

एआरबी टाइम्स ब्यूरो।

मंडी। जिला पुलिस मंडी द्वारा नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए चार अलग अलग मामलों में कुल 3.033 किलोग्राम चरस और 16 ग्राम चिट्टा सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहला मामला:
SIU सुंदरनगर की टीम ने कार नंबर पीबी 11 सीएस 9732 से राम सिंह पुत्र प्रकाश चन्द, निवासी पटियाला, पंजाब से 2 किलो 535 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड मिला है।

दूसरा मामला:
SIU सुंदरनगर द्वारा नाकाबंदी के दौरान कार एचपी 01 एम 4229 में सवार दिवान चंद पुत्र गोवर्धन सिंह और निशांत कुमार पुत्र पूर्ण चंद निवासी थुनाग, मंडी से 16 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

तीसरा मामला:
पुलिस चौकी सलापड़ की टीम ने जडोल में नाकाबंदी के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस में सवार सुमित पुत्र राजेन्द्र, निवासी हिसार, हरियाणा से 400 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।

चौथा मामला:
उसी नाकाबंदी के दौरान हरियाणा रोडवेज की एक अन्य बस में सवार शुभम सिंह पुत्र कृष्ण सिंह और विशाल भारद्वाज पुत्र भुवनेश्वर निवासी झंडूता, बिलासपुर से 98 ग्राम चरस बरामद की गई। दोनों को ND&PS एक्ट के तहत नोटिस देकर पाबंद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *