⭐ मेष (Mesh)
आज आपको आराम और मानसिक राहत मिलेगी। कुछ पुराने काम पूरे होने से सुकून मिलेगा। परिवार और काम में संतुलन रखें, क्योंकि जीवनसाथी का व्यवहार पेशेवर जीवन को प्रभावित कर सकता है।
शुभ अंक: 1 — शुभ रंग: नारंगी
उपाय: मछलियों को चारा डालें।
⭐ वृष (Vrishabha)
सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, पर अनावश्यक खर्च न करें। दाम्पत्य जीवन में घूमने-फिरने से मधुरता बढेगी।
शुभ अंक: 9 — शुभ रंग: लाल
उपाय: गरीब कन्या को हरा वस्त्र दान दें।
⭐ मिथुन (Mithun)
रक्तचाप और सेहत पर खास ध्यान दें। दोस्तों या अजनबियों से सावधानी रखें। करियर से जुडे फैसले आज लाभ देंगे। जीवनसाथी सहयोग करेगा।
शुभ अंक: 7 — शुभ रंग: क्रीम
उपाय: गौशाला में हरा चारा दें।
⭐ कर्क (Karka)
आज ऊर्जा थोड़ी कम रहेगी। विवादों से दूर रहें और शांत बने रहें। कोई नया व्यक्ति आपके मन को आकर्षित कर सकता है। शाम को परिवार से दूरी बनाकर थोड़ा समय खुद को देंगे।
शुभ अंक: 1 — शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: हरे वस्त्र अधिक पहनें।
⭐ सिंह (Simha)
आज आराम और मनपसंद काम करने का मौका मिलेगा। किसी विपरीत लिंगी की मदद से आर्थिक लाभ संभव है। घर में तनाव से बचें और रिश्तों में सावधानी रखें।
शुभ अंक: 9 — शुभ रंग: मेरून
उपाय: केसर पीले कपडे में बांधकर रखें।
⭐ कन्या (Kanya)
व्यायाम और संतुलित दिनचर्या आपको लाभ देगी। रोमांस बढ़ेगा और मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। छात्रों को ध्यान भटकने से बचना चाहिए।
शुभ अंक: 7 — शुभ रंग: सफेद
उपाय: सूखे नारियल के गोले पीपल के नीचे रखें।
⭐ तुला (Tula)
कुछ स्थितियां परेशान कर सकती हैं लेकिन शांत रहना लाभदायक होगा। धन कमाने के नए मौके मिलेंगे। परिवार में धार्मिक माहौल बनेगा।
शुभ अंक: 1 — शुभ रंग: नारंगी
उपाय: पक्षियों को दाना खिलाएं।
⭐ वृश्चिक (Vrishchika)
आज आप जल्दी काम निपटाने की कोशिश करेंगे। संपत्ति से लाभ संभव है। परिवार के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी बढ़ेगी। काम में भी तरक्की दिखेगी।
शुभ अंक: 2 — शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: मंगल यंत्र की पूजा करें।
⭐ धनु (Dhanu)
आराम की जरूरत है। घर-परिवार के साथ समय बिताएं। खर्चा बढ़ सकता है, इसे नियंत्रित करने की जरूरत है। प्रेम जीवन में रिश्ता आगे बढ़ सकता है।
शुभ अंक: 8 — शुभ रंग: नीला
उपाय: दरवाजे पर सरकंडे की चिक लगाएं।
⭐ मकर (Makara)
सेहत पर ध्यान दें, खासकर बाहर का भोजन कम करें। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और पुराने बिल चुकाने में राहत मिलेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
शुभ अंक: 8 — शुभ रंग: काला
उपाय: ओम शुक्राय नमः का 11 बार जाप करें।
⭐ कुम्भ (Kumbha)
आज खुद को निखारने और स्वास्थ्य सुधारने का दिन है। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। काम का दबाव अधिक रहेगा लेकिन मन में सकारात्मकता रहेगी।
शुभ अंक: 6 — शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: केसर खाकर काम पर निकले।
⭐ मीन (Meena)
फैसले खुद लें और आत्मविश्वास बनाए रखें। आर्थिक चुनौतियां रहेगी पर भावनात्मक रूप से कोई आपका साथ देगा। पढाई या काम में ध्यान भटक सकता है।
शुभ अंक: 4 — शुभ रंग: भूरा
उपाय: कांसे का टुकडा हरे कपडे में जेब में रखें।
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
इस राशिफल में दी गई सभी जानकारियां पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं और सामान्य अनुमानों पर आधारित हैं। इसे किसी भी प्रकार की अंतिम सत्य या व्यक्तिगत निर्णय का आधार न मानें। पाठकों से निवेदन है कि महत्वपूर्ण फैसलों के लिए विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इस सामग्री के उपयोग से होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव के लिए प्रकाशक जिम्मेदार नहीं होगा।
